स्काउट गाइड का पांच दिवसीय शिविर संपन्न
18 Sep
2009
बीकानेर, राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड गंगाशहर संघ द्वारा आयोजित पांच दिवसीय तृतीय सौपान स्काउट गाइड शिविर का समापन शुक्रवार को राजकीय रावतमल बोथरा बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि पत्रकार विमल छंगाणी थे। अध्यक्षता स्थानीय संघ गंगाशहर के प्रधान एवं उद्योगपति शांतिलाल बोथरा थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में पत्रकार राकेश आचार्य, कमल कांत शर्मा, जयनारायण बिस्सा थे। समापन समारोह के मुख्य अतिथि पत्रकार विमल छंगाणी ने कहा कि सभ्य समाज व देश के सर्वांगीण विकास के लिए बच्चों का सुसंस्कारित होना जरूरी है। शिक्षा के साथ-साथ स्काउट जैसी गतिविधियों से संस्कारवान, राष्ट्र सेवा एवं मानव सेवा को समर्पित रहने वाले सुसंस्कारवान नागरिकों का निर्माण होता है। समारोह की अध्यक्षता करते हुए शांतिलाल बोथरा ने कहा कि स्काउट एक जीवन शैली है। छोटे छोटे बच्चों में शिविरों के माध्यम से त्याग, सेवा एवं सहायता को समर्पित संस्कारों का निर्माण हेाना देश के सर्वांगीण विकास के लिए सुखद स्थिति है। इस अवसर पर स्थानीय एडीसी श्रीमती पुष्पलता धींगडा, डीटीसी स्काउट पूनमचंद गिरी, राजकुमारी मारू, रणजीतसिंह शेखावत, शिव शर्मा, संतोष कौर संधु ने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन सचिव मनोज व्यास ने किया। इससे पूर्व प्रार्थना सभा में मंडल चीफ कमीश्नर एल.एन. खत्री उपस्थित थे।
|