हनुमानगढ , १८ अक्टूबर। पंचायत समिति स्तर पर विविध ग्रामीण प्रतियोगिताएं २२ व २३ अक्टूबर को आयोजित की जाएगी।
जिला खेल अधिकारी श्री एम.एस.बराड ने बताया कि इन स्पर्धाओं में एथलेटिक्स, वालीबॉल, फुटबॉल, कुश्ती, कबड्डी,खो-खो, हॉकी, तीरंदाजी, भारतोलन, एवं रस्सा कस्सी खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होगी। उन्होंने बताया कि भादरा की ग्राम पंचायत गांधीबडी में आयोजित प्रतियोगिता में जयवीर सिंह, लूनाराम व राजाबाल खेल प्रशिक्षक होंगे । नहर की ग्राम पंचायत रामगढ में हने वाली स्पर्धा के लिए प्रमोद कुमार, कु. कुसुमलता तथा हनुमानगढ की ग्राम पंचायत डबलीराठान में आयोजित होने वाली स्पर्धा में हंसराज, बनीतपाल, गुरतेज सिंह, रणजीत सिंह व भालाराम को खेल प्रशिक्षक नियुक्त किया गया है।
उन्होंने बताया कि इन स्पर्धाओं में भाग लेने वाले इच्छूक खिलाडी सम्बन्धित ग्राम पंचायत मुख्यालय पर स्थित माध्यमिक विद्यालय या उच्च माध्यमिक विद्यालयों के खेल प्रशिक्षकों से सम्फ कर सकते है।