जयपुर, १८ अक्टूबर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री भवानी जोशी ने बालिका शिक्षा पर जोर देते हुए ग्रामीणों से कहा कि बालिकाओं को शिक्षा से अधिकाधिक जोडें। उन्होंने कहा कि शिक्षा से ही समाज का सर्वांगीण विकास संभव है।
श्री जोशी बुधवार को डूंगरपुर जिले में पीपलवा के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में सर्व शिक्षा अभियान तथा ग्राम पंचायत बडवी द्वारा निर्मित तीन कक्षा कक्षों के उद्घाटन, सरस्वती मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा तथा स्वास्थ्य चेतना शिविर एवं कृषि योजना आफ द्वार शिविर के अवलोकन के अवसर पर आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि पद से बोल रहे थे।
उन्होंने ग्रामीणों का आह्वान किया कि स्वास्थ्य चेतना शिविरों का लाभ उठाकर मौसमी बीमारियों से बचाव का उपाय सुनिश्चित करें।
श्री जोशी ने कहा कि जच्चा-बच्चा स्वस्थ रहे इसके लिए प्रसव अस्पताल में ही करवाएं। गर्भवती महिलाओं केलिए सरकार द्वारा सम्पूर्ण सुविधाएं दी जा रही हैं इनका भरपूर लाभ उठायें। उन्होंने पीपलवा गांव में तत्काल एएनएम की व्यवस्था करने एवं सडक बनाने के लिए भी आश्वस्त किया । समारोह की अध्यक्षता करते हुए प्रमुख समाजसेवी श्री ओम पालीवाल ने कहा कि स्वास्थ्य चेतना शिविर से आम जनता को फायदा होगा तथा गांव-गांव में लोग इससे लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा ग्रामीणों के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं इसका पूरा-पूरा लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि जिले में विद्यालय विकास के क्षेत्र में अपूर्व काम हुआ है तथा इससे शिक्षा विस्तार योजनाओं से लाभ होगा।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि पीपलवा इन्डस्ट्रीज एसोसियेशन के अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र आर्य ने राउप्रावि पीपलवा को एसोसियेशन द्वारा गोद लेने की घोषणा की। कक्षा-कक्ष का उद्घाटन
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री भवानी जोशी ने समग्र विकास के लिए ग्रामीण विकास को मूलाधार बताते हुए कहा कि आज जरूरत इस बात की है कि ग्रामीण अपने भले के लिए खुद आगे आएं और पूरी जागरुकता के साथ तरक्की के सफर की ओर कदम बढाएं।