बीकानेर, जिले में सात विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र में नामांकन हुए आवेदनों की मंगलवार को संवीक्षा के दौरान 10 प्रत्याशियों के नामांकन रद्द हो गये। देवी सिंह भाटी की पुत्रवधु स्व. सांसद महेन्द सिंह भाटी की पत्नी पुनम कंवर ने कोलायत विधान सभा क्षेत्र से भरा अपना नामांकन पत्र संविक्षा के दौरान वापस ले लिया।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर शिखर अग्रवाल ने बताया कि बीकानेर पूर्व विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय बहुजन पार्टी के लाला राम व निर्दलीय गौरव सिंह चौहान का पर्चा रद्द हुआ है। उन्होंने बताया कि बीकानेर पश्चिम विधान सभा से निर्दलीय खेतपाल शर्मा का व निर्दलीय जमालदीन का पर्चा खारिज हो गया। खाजूवाला विधान सभा से इण्डियन नेशनल कांग्रेस महेन्द्र कुमार, समाजवादी पार्टी के मुखराम व निर्दलीय पप्पू राम के नामांकन संवीक्षा के दौरान रद्द हो गया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि श्रीडूंगरगढ विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के निर्दलीय प्रत्याशी अशोक कुमार का तथा कोलायत विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के शिवदान सिंह निर्दलीय दुर्गाराम का पर्चा रद्द हुआ है। नोखा व लूणनकरनसर विधान सभा से एक भी नामांकन रद्द नहीं हुआ।