हॉलीवुड अभिनेत्री लिज मॉडलिंग करने उदयपुर आएंगी
18 Dec
2006
देवीगढ पैलेस में विवाह होने की भी चर्चा है।
Add comment
Mail
Print
Write
to Editor
ओबेराय ग्रुप की टॉप होटलों में से एक उदय विलास के अलावा ट्राइडेंट एवं देवीगढ पैलेस में लिज हर्ले को स्वीमिंग सूट व बिकनी में शूट किया जाएगा। हॉलीवुड अभिनेत्री एलिजाबेथ लिज हर्ले इस बार मॉडलिंग शूटिंग के सिलसिले में उदयपुर आएंगी।
उसके मंगलवार को यहां आने की संभावना है। हर्ले यहां स्वीमिंग सूट बनाने वाली अपनी कंपनी की मॉडलिंग के लिए करेंगी।लिज के साथ फोटोग्राफरों की टीम और हॉलीवुड की कुछ और अभिनेत्रियों के भी आने की उम्मीद है।
यह दल तीन दिन यहां रहेगा। पिछले दिनों उदयपुर की यात्रा के दौरान हर्ले ने शूटिंग के लिए इस जगह का चयन किया था।भारतीय व्यवसायी अरुण नायर और लिज हर्ले का अगले साल मार्च में यहां
देवीगढ पैलेस में विवाह होने की भी चर्चा है। अंतर्रांष्ट्रीय मीडिया इन दोनों की शादी पर नजर रखे हुए है। इस वर्ष भी अरुण की मां का जन्मदिन यहां सेलिबे*ट किया गया था। दो साल पहले दोनों ने यहां देवीगढ पैलेस में एक समारोह में शिरकत की थी जो अरुण नायर की ओर से आयोजित था।
Looking Rajasthan Business Directory Log on to www.rab2b.com
|