आरएएस परीक्षा के लिए कंट्रोल रूम स्थापित
18 Dec
2007
अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) एवं नोडल अधिकारी परीक्षा श्री आर. सी. गुप्ता ने बताया कि जिला मुख्यालय पर निर्धारित १८ केन्द्रों पर उक्त परीक्षा आयोजित की जाएगी

हनुमानगढ , जिले में रास्थान लोक सेवा आयोग द्वारा राजस्थान राज्य अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (प्र्रारम्भिक) २३ दिसम्बर को २ सत्रों में आयोजित की जाएगी। अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) एवं नोडल अधिकारी परीक्षा श्री आर. सी. गुप्ता ने बताया कि जिला मुख्यालय पर निर्धारित १८ केन्द्रों पर उक्त परीक्षा आयोजित की जाएगी । उन्होंने बताया कि परीक्षा के आयोजन के सम्बन्ध में जिला कलैक्ट्रेट के कमरा नम्बर २१२ में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है , जिसके दूरभाष नम्बर ०१५५२-२६०१२५ है। उन्होंने बताया कि परीक्षार्थियों की सुविधा के दृष्टिगत उक्त नियंत्राण कक्ष के अतिरिक्त २३ दिसम्बर (परीक्षा के दिन) के लिए नेहरू मेमोरियल स्नातकोत्तर महाविद्यालय हनुमानगढ टाऊन में भी डुप्लीकेट प्रवेश पत्रा जारी करने की व्यवस्था की गयी है । महाविद्यालय को दूरभाष नम्बर ०१५५२-२२२०६३ है । उन्होंने जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी (एन.आई.सी.) को २२ दिसम्बर को उक्त स्थल पर उपलब्ध कम्प्यूटर पर आयोग से प्राप्त फलोपी, सीडी डाटा डाउनलोड करवाने के निर्देश दिए हैं । साथ ही नियंत्राण कक्ष के प्रभारी अधिकारी को उक्त स्थल पर प्रशिक्षित कार्मिक को नियुक्त करने के निर्देश दिए हैं।
|