- डॉ. अमर सिंह राठौड की नियुक्ति पर पत्रकारों ने हर्ष प्रकट किया
कोटा, आंचलिक पत्रकार संघ की एक बैठक में सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित कर सूचना एवं जन सम्पर्क निदेशक के पद पर अमर सिंह राठौड की नियुक्ति किये जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की गई व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
बैठक में आंचलिक पत्रकार संघ के अध्यक्ष नीरज गुप्ता, संयोजक मनोहर पारीक, सुनील माथुर, गजेन्द्र व्यास, गिरीश गुप्ता, हरिवल्लभ मेघवाल, डॉ. डी.एन. गांधी, रविन्द्र शर्मा, भवंर सिंह सौलंकी, बाबा कमल सिंह गहलोत, दिनेश पंचौली, योगेश जोशी, धमेन्द्र पूनिया, हलीम रैहान, अब्दुल कादिर, दिनेश गौत्तम, लोकेश जोशी, सहित अनेक सदस्यों ने प्रस्ताव पारित कर डॉ. अमर सिंह की नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त की हैं। अध्यक्ष नीरज गुप्ता ने डॉ. अमर सिंह की नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि इसम राज्य की पत्रकारिता को लाभ मिलेगा तथा लघु एवं मध्यम समाचार पत्रों को सम्बल मिलेगा। पत्रकार सुनील माथुर ने कहा कि अमर सिंह राठौड की नियुक्ति से जनसंफ निदेशालय का सूचना तंत्र मजबूत होगा। मनोहर पारिक ने कहा कि पत्रकारों को निदेशालय में सम्फ करने में कोई परेशानी नहीं आएगी। बैठक में वरिष्ठ पत्रकार रविन्द्र शर्मा, गजेन्द्र व्यास, भंवर सिंह सौलंकी, बाबा कमल सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किये।
अंत में योगेश जोशी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए बैठक समाप्ति की घोषण की।