बांसवाडा, 19 जनवरी। अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से रविवार को राजराजेश्वर महोदव मंदिर में आयोजित किए जाने वाले पंच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। इस महायज्ञ में वागड एवं मालवा क्षेत्र के आदिवासी एवं अन्य भक्तजन निज नगाडों, ताज-बाज के साथ आएंगे। वाल्मिक आश्रम मंदारेश्वर बांसवाडा से गुरुजी कचरू महाराज की अगुवाई में पदयात्रा कर श्रद्घालुओं का जत्था गौशाला, नया बस स्टैण्ड, किशनपोल, धनावाव, पीपली चौक, गांधीमृर्ति, पुराना बस स्टैण्ड होता हुआ राजराजेश्वर मंदिर में दर्शन एवं जलाभिषेक करेगा। तत्पश्चात महायज्ञ की पूर्णाहुति दी जाएगी। भाजपा नेता एवं समाजसेवी हकरू मईडा की ओर से समस्त भक्तजनों के लिए प्रसाद की व्यवस्था भी की गई है। जिला संयोजक अशोक परमार गायत्री शक्तिपीठ आशापुरी नगरी बांसवाडा के सानिध्य में उक्त महायज्ञ आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का संचालन मानवसेवा, राष्ट्रीय एकता जनजागृति संस्थान के अध्यक्ष लालशंकर पारगी करेंगे। आयोजन को लेकर अनोखीलाल दोसी, सुरेश जोशी, अनिल व्यास, रमणलाल वसानिया, सुरेश कुलश्रेष्ठ, दिलीीप गुप्ता, लक्ष्मणसिंह सिसोदिया आदि की बैठक राजराजेश्वर मंदिर में हुई।