गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या कार्यक्रम हेतु विद्यार्थियों से आवेदन आमंत्रित
19 Jan
2009
बीकानेर, गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के इच्छुक सरकारी व निजी स्कूल के छात्र-छात्राएं अपने संस्था प्रधान के माध्यम से २१ जनवरी बुधवार पूर्वान्ह ग्यारह बजे तक अपने आवदेन प्रस्तुत कर सकते हैं।
कार्यक्रम के प्रभारी सूचना एवं जन सम्पर्क अधिकारी अमर सिंह चौहान ने बताया कि आवेदक दयानंद पब्लिक स्कूल में तथा सूचना केन्द्र में 21 जनवरी तक आवेदन जमा करवा सकते हैं। कार्यक्रम में देश भक्ति एवं राजस्थानी संस्कृति से जुडे गीत, गीत-नृत्य, एकल व सामूहिक तथा कविता की प्रस्तुति दी जा सकती है। चौहान ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम का पूर्वाभ्यास 24 जनवरी को दोपहर दो बजे टाउन हॉल में होगा।
|