माउंट आबू में वायुसेना भर्ती रेली २२ से
19 Feb
2008
रैली में भाग लेने वाले अभ्यर्थी को सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्रा व अंकतालिकाएँ, हाल में खिंचवाई गई
बांसवाडा, (सू.का.) भारतीय वायुसेना में ग्रुप एक्स तकनीकी एवं ग्रुप वाई गैर तकनीकी ट्रेड हेतु वायुसैनिकों के चयन के लिए क्रमशः २२ फरवरी एवं २४ फरवरी को माउन्ट आबू के बस स्टैण्ड के पास स्थित पोलो ग्राउण्ड में प्रातः ६ बजे से १० बजे तक भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा।
जिला कलक्टर भानुप्रकाश एटूरू ने इस रैली के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इनमें राजस्थान के बाँसवाडा, बांरा, भीलवाडा, बूंदी, चितौडगढ, दौसा, धौलपुर, डूँगरपुर, करौली, कोटा, सिरोही, सवाईमाधोपुर, झालावाड, राजसमंद, टोंक एवं उदयपुर जिलों के अविवाहित भारतीय नागरिक भाग ले सकगे। अभ्यर्थी का जन्म एक जनवरी १९८७ से ३१ मार्च १९९१(दोनों दिन मिलाकर) के बीच हुआ हो। अभ्यर्थी की न्यूनतम ऊॅचाई १५२.५ से.मी. होनी चाहिये।
ग्रुप एक्स तकनीकी ट्रेड हेतु इन जिलों के अभ्यर्थिय के लिए २२ फरवरी को लिखित परीक्षा एवं फिजिकल फिटनेस परीक्षा आयोजित की जाएगी। इनमें सफल अभ्यर्थियों का साक्षात्कार एवं चिकित्सा परीक्षा का आयोजन २३ फरवरी को किया जाएगा। अभ्यर्थी की शैक्षणिक योग्यता गणित और भौतिकी विषयों के साथ इंटरमीडिएट/ १०+२/समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना जरूरी है। किसी सरकारी मान्यता प्राप्त पॉलीटैक्निक से इंजीनियरिंग मैकेनिकल/इलैक्ट्रिक/इलैक्ट्रोनिक्स/ऑटोमोबाइल/ कम्प्यूटर विज्ञान/इंस्ट्रूमैंटेशन प्रौद्योगिकी/सूचना प्रौद्योगिकी से तीन वर्ष का डिप्लोमा न्यूनतम ५० प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण किया होना चाहिये।
ग्रुप वाई गैर तकनीकी ट्रेड हेतु इन जिलों के अभ्यर्थियों के लिए २४ फरवरी को लिखित परीक्षा एवं फिजिकल फिटनेस परीक्षा आयोजित की जाएगी। इनमें सफल अभ्यर्थियों का साक्षात्कार एवं चिकित्सा परीक्षा का आयोजन २५ फरवरी को किया जाएगा। प्रत्याशी ने विज्ञान, कला या वाणिज्य विषयों के साथ कुल मिलाकर ५० प्रतिशत अंकों सहित इंटरमीडिएट/१०+२/समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण की हो।
रैली में भाग लेने वाले अभ्यर्थी को सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्रा व अंकतालिकाएँ, हाल में खिंचवाई गई पासपोर्ट साइज फोटो की सात प्रतियां, तहसीलदार द्वारा जारी मूल निवास का मूल प्रमाण पत्र एवं फिजिकल फिटनेस हेतु निकर व स्पोट्र्स जूते और इस हेतु सहमति फार्म अपने साथ लाना आवश्यक है। जिला कलक्टर एटूरू ने जिले के पात्र अभ्यर्थियों से वायु सेना भर्ती में भाग लेने की अपील की है।
|