बीकानेर, १९ मार्च, २००७ नव वर्ष विक्रम संम्वत २०६४ की प्रतिप्रदा के शुभागमन पर बीकानेर संस्कार भारती ने कोटगेट पर हार्दिक शुभकामना का कार्यक्रम किया। कोटगेट पर सुश्री सीमा व्यास ने अपनी सहेलियों के साथ रंगाली सजाई, पं. रामकुमार रंगा ने भारत माता का पुजन मंत्रोचारण माल्यार्पण व धुप दीप के साथ किया छोटी बालिकाएं सीमा व्यास, पुर्णिमा हर्ष, मनीषा, चित्रा, प्रियंका तथा अनुश्री ने राहगीरों को तिलक लगाकर प्रसाद मिश्री नीम व काली मिर्च का वितरण किया। मनोहर व्यास, कृष्ण कुमार आचार्य तथा करणीसिंह जी राजपुरोहित ने सभी का हाथ जोडकर हार्दिक स्वागत किया। इस कार्यक्रम में उपस्थित संस्कार भारती परिवार ने कोटगेट को विद्युत से सजाने पर नगर परिषद् सभापति हाजी मकसूद अहमद तथा इस कार्यक्रम में आर्थिक सहयोग देने वाली फर्म लालचन्द जूगल किशोर का आभार व्यक्त किया। यह तिलक व प्रसाद वितरण का कार्यक्रम ग्रहण समाप्ति पश्चात सुबह ९.३० से अपरान्ह १२.३० तक चला।