हनुमानगढ , १९ मार्च । राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को मशाल दौड का आयोजन किया गया। राजीव गांधी स्टेडियम में अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) श्री जे.पी.बुनकर ने मशाल प्रज्जवलित की । यातायात पुलिस उपनिरीक्षक श्री संजय बोथरा ने दौड को हरी झण्डी दिखा कर रवाना किया। राजीव गांधी स्टेडियम से प्रारम्भ हुई यह मशाल दौड जिला कारागृह में सम्पन्न हुई। इस दौड में बंसल स्कूल ऑफ नर्सिंग, एफएस स्कूल ऑफ नर्सिग, सेठ हंसराज मेमोरियल पब्लिक स्कूल, राजकीय माध्यमिक विद्यालय जोडकिया, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय हनुमानगढ तथा शिक्षक एवं विविध खिलाडयों ने भाग लिया। राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में मशाल को बीकानेर संभाग मुख्यालय में पहुंचाने के लिए पांच सदस्सीय दल का गठन किया है । यह दल श्री ओमप्रकाश सैन के नेतृत्व में मंगलवार को मशाल लेकर बीकानेर के लिए प्रस्थान करेगा। बीकानेर में यह मशाल करणीसिंह स्टेडियम मे सम्भागीय आयुक्त श्री विनोद कपूर को सौपी जाएगी । वहां से मशाल राज्य की राजधानी जयपुर के लिए रवाना होगी।