अवैध वाहनों की सघन जाँच का अभियान २१ अप्रेल से, प्रभावी संचालन के निर्देश khabar Regional Hindi Regional News, Regional Latest News, Regional Hindi News, Regional English News, Business News">
अवैध वाहनों की सघन जाँच का अभियान २१ अप्रेल से, प्रभावी संचालन के निर्देश Regional Hindi News : khabarexpress.com : The news portal of North India
बांसवाडा, १९ अप्रेल/ राजस्थान भर में २१ अपेल से ५ मई तक वाहनों की सघन जांच का अभियान चलेगा। ऐसा बढती हुई वाहन दुर्घटनाओं तथा इनसे होने वाली जनहानि के गंभीर हालातों को देखते हुए किया गया है।
राज्य सरकार ने इन हालातों के लिए ओवरलोडेड बसों, ट्रकों, जीपों तथा अन्य अनधिकृत वाहनों को इसके लिए जिम्मेदार मानते हुए यह अभियान चलाने का फैसला किया है।
पखवाडे भर तक चलने वाले इस अभियान में दिन-रात अवैध तथा ओवर लोडेड बसों, जीपों एवं वाहन नियमों का उल्लंधन करने वाले समस्त वाहनों की जांच का कार्य सघन पैमाने पर होगा।
बांसवाडा जिले में इस अभियान के प्रभावी संचालन के लिए जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला कलक्टर विकास एस. भाले द्वारा उपख् ाण्ड क्षेत्रावार दल गठित किए गए हैं।
बांसवाडा घाटोल व कुशलगढ उपखण्ड क्षेत्रा के लिए सम्बंधित उपखण्ड अधिकारी मजिस्ट्रेट तथा सम्बंधित पुलिस उपाधीक्षक पुलिस अधिकारी होंगे।
दल में इनके साथ यातायात विभाग से जिला परिवहन अधिकारी/परिवहन निरीक्षक तथा रोडवेज से मुख्य प्रबंधक/यातायात निरीक्षक रहेंगे। सघन अभियान की रोजाना की रिपोर्ट जिला परिवहन अधिकारी निर्धारित प्रपत्रा में जिला मजिस्ट्रेट को प्रस्तुत करेंगे तथा इसकी एक प्रति परिवहन मुख्यालय जयपुर को फेक्स से भेजी जाएगी।
जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि अभियान उक्त अवधि में चौबीसों घण्टे संचालित किया जावेगा और अभियान में उक्त दलों को पर्याप्त पुलिस जाप्ता उपलब्ध कराया जायेगा। यह अभियान के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग, राज्य राजमार्ग तथा अन्य मार्गो पर संचालित बसों, मिनी बसों, जीपों, ट्रकों इत्यादि की जांच की जाएगी।
इसके अलावा सम्बंधित दल प्रतिदिन दल के प्रभारी उपखण्ड मजिस्ट्रेट के साथ बैठक आगामी २४ घण्टे का कार्यक्रम रूट सहित निर्धारित करेगा तथा सामान्यतः उपख् ाण्ड मजिस्ट्रेट एवं उप अधीक्षक पुलिस ही जांच दल में उपलब्ध एवं उपस्थित रहेंगे। केवल विशेष परिस्थितियों में ही उपखण्ड मजिस्ट्रेट के स्थान पर तहसीलदार को तथा उप अधीक्षक पुलिस के स्थान पर थानाधिकारी को भेजा जावेगा।
गृह एवं परिवहन विभाग ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि अभियान में किसी भी स्तर बरती जाने वाली उदासीनता को गंभीरता से लिया जायेगा। जिला स्तर पर जिला परिवहन इस सघन अभियान के नोडल अधिकारी रहेंगे।
सघन अभियान के लिए राज्य सरकार के लिए राज्य सरकार ने अतिरिक्त परिवहन आयुक्त(प्रशासन) दिनेश यादव को राज्य स्तर पर नोडल अधिकारी बनाया है। अभियान के बारे में सुझाव व शिकायत के लिए उनसे फोन नम्बर ०१४१-२७४०३२६ (कार्यालय) तथा ०१४१-२५४८१०५ (निवास) अथवा मोबाईल नम्बर ९८२९२-२५५६९ पर सम्फ किया जा सकता है।