गौरव सैनानियों के आश्रितों हेतु प्रधानमंत्री छात्रावृत्ति योजना
19 Apr
2007
बांसवाडा, १९ अप्रेल/ केन्द्रीय सैनिक बोर्ड नई दिल्ली एवं सैनिक कल्याण विभाग, जयपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार विभिन्न आपरेशनों/युद्धों में वीरगति को प्राप्त सैनिक परिवारों के आश्रित बच्चों /विधवाओं (जो एमसीआई, एआईसीटीई, यूजीसी जैसी संस्थाओं से मान्यता प्राप्त इंजीनियरिंग, मेडिसिन, डेंटल, वेटेनरी, एमबीए, एमसीए, बीएड, बी फार्मा एम फार्मा आदि में डिग्री कर रहे हैं,) ऐसे शैक्ष् ाणिक सत्रा २००६-०७के दौरान पेश्वर पाठयक्रम कर रहे गौरव सेनानियों के आश्रितों को प्रधानमंत्री छात्रावृत्ति योजना से पुत्रा को १२५०/रुपए एवं पुत्रिायों को १५००/रुपए प्रतिमाह छात्रावृत्ति दी जाएगी।
उदयपुर के जिला सैनिक कल्याण अधिकारी मेजर महेन्द्रसिंह जोधा ने बताया कि छात्रावृत्ति के आवेदन पत्रा सचिव केन्द्रीय सैनिक बोर्ड नई दिल्ली के नाम ३० रुपए का डी.डी. भेजकर प्राप्त कर सकते हैं।
|