KhbarExpresswww.khabarexpress.com

Dos Base Payroll Software

Welcome Guest Sign In New user! Sign Up Now

Search any word's definition online at pelagiandictionary.com

Search Photo  
RSS Wednesday, February 15, 2012


देश की जनता की भावना राहुल प्रधानमंत्री बनेः हबीब
19 Apr 2008

Add comment          Mail          Print          Write to Editor


जयपुर (शरद टाक)। कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव राहुल गांधी जिस तरह से देशभर के दौर कर रहे है उससे  युवा पीढी भी प्रेरित हो रही है। प्रदेश के पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री हबीबुर्रहमान ने यह बात शनिवार को खबर एक्सप्रेस से विशेष मुलाकात के दौरान कही। उन्होने कहा कि राहुल गांधी ने जो बात कही कि कांग्रेस सबसे साथ है, हर वर्ग को साथ लेकर चल रही है, साथ ही गरीबों के साथ कांग्रेस के दोनो हाथ है, राहुल की यह सोच बहुत अच्छी ह इससे कांग्रेस को निश्चित रूप से फायदा मिलेगा। एक सवाल के जवाब में हबीब ने कहा कि गांधी-नेहरू परिवार ने देश की जो सेवा की बलिदान दिए है उससे देश की जनता की भावना है कि Habibr Rahamaan - former State Minister of Local Bodiesराहुल गांधी प्रधानमंत्री बने, मगर जब भी उचित समय आएगा और पार्टी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी मेहसूस करेगी तब राहुल अवश्य प्रधानमंत्री बनेंगे। हबीब ने केन्द्र सरकार के बजट की चर्चा करते हुए बताया कि 6॰ हजार करोड के किसानों के कर्जे माफी का प्रावधान रखा ह जो सराहनीय है। साथ ही अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजातिय के लिए 3.966 करोड रूपये की योजना। वृद्वजनों के लिए एक राष्ट्रीय कार्यक्रम की शुरूआत, 6 हजार उच्च स्तरीय मॉडल स्कूल खोलने, सरकार द्वारा सोलह केन्द्रीय विश्वविद्यालयों की स्थापना सहित बजट में कई जन-जन को फायदा पहुंचाने के प्रावधान शामिल किए गए जिससे साफ है कि कांग्रेस हर वर्ग का भला सोचने वाली पार्टी है। एक सवाल के जवाब म हबीब ने कहा कि कांग्रेस ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जो अल्पसंख्यकों का भला सोच सकती है, जबकि भाजपा जैसी पार्टी अल्पसंख्यकों के विकास के लिए कुछ भी सोच नही रखती। आज प्रदेश की भाजपा सरकार ने अल्पसंख्यक के विकास के कोई प्रयास नही किए। हबीब ने कहा कि केन्द्र सरकार ने अपने बजट में मदरसा शिक्षा आधुनिकरण के लिए 45.45 करोड रूपये का प्रावधान रखा ह, साथ ही मौलाना आजाद फाउंडेशन क आधारभूत राशि में 60 करोड रूपये का प्रावधान भी रखा है। हबीब ने कहा कि बजट में सभी 90 अल्पसंख्यक बाहुलता वाले जिलों के लिए बहुविध क्षेत्रीय विकास योजनाएं शामिल की ह जिसे भी 3.780 करोड का प्रावधान रखा गया है। इससे साफ जाहिर है कि केन्द्र सरकार अल्पसंख्यक के विकास के प्रति गहरी सोच रखते हुए काम कर रही है। 

 




Discuss this story on KhabarExpress Forum  

More News: Congreas Leader Habib Rajastha Congress Leader

Pelagian Dictionary

जनता
भावना
राहुल
प्रधानमंत्री
बनेः
हबीब


Comments to this News

Be the first to comment on this News


 
Post Your Comments to this News
 Posting Rules
 
  Name: Email:
 

Top Story of The Day
Latest Articles

Jain Calendar Launched at Terapanth Bhawan, Gangasahar



Dus Kahaniyaan


Education Special

All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives | Sitemap | Can't see Hindi ? | News Ticker
Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel Festival 2007, Vartmaan Sahitya, Nagar Ek - Nazaare Anek, Bikaner Udyog Craft Mela
Our Network rajb2b.com | khabarexpress.com | uniqueidea.net | PelagianDictionary.com | hindinotes.com
Developed & Designed by Pelagian Softwares