श्री रामदरबार मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा होगा भव्य कार्यक्रम, इंजीनियर्स क्लब की बैठक सम्पन्न, मुख्यमंत्री का किया आभार प्रकट, सीसी सडक का हुआ शिलान्यास
श्री रामदरबार मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा होगा भव्य कार्यक्रम
सूरतगढ, (विकास यादव), श्री दुर्गा चिन्तपूर्णी महाकाली मन्दिर आदर्श कॉलोनी, वार्ड नं. 13 में रविवार 20 अप्रेल को प्रातः सवा ग्यारह बजे श्री रामदरबार मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा भव्य कार्यक्रम में होगी। मन्दिर समिति के अध्यक्ष मनोहर लाल कवातडा ने बताया कि शनिवार को इस अवसर पर कलश यात्रा भी निकाली जाएगी। मन्दिर में श्री राम दरबार के साथ-साथ लक्ष्मी नारायण भगवान की मूर्तियां भी स्थापित की जा रही है। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में 12 से 3 बजे के बीच लंगर का प्रसाद वितरित किया जाएगा।
इंजीनियर्स क्लब की बैठक सम्पन्न
सूरतगढ, (विकास यादव), इंजीनियर्स क्लब की बैठक यहां सार्वजनिक निर्माण विभाग विश्राम गृह में भारत संचार निगम के मण्डल अभियंता वी.के. शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस अवसर पर इंजी. रमेश चन्द्र माथुर ने छठे वेतन आयोग की रिपोर्ट पर विस्तार से प्रकाश डाला। माथुर ने बताया कि जून में निकटवर्ती ग्रामीण क्षेत्र में चौपाल का आयोजन कर ग्रामीणों को विभिन्न विभागों की योजनाओं के बारे में बताया जाएगा। बैठक में तय किया गया कि जुलाई माह में 100 निर्धन छात्रों को पुस्तक वितरित करने के अलावा प्रतिभाशाली गरीब छात्रों को छात्रवृति दी जाएगी। क्लब अध्यक्ष मांगीलाल रांका ने आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री का किया आभार प्रकट
सूरतगढ, (विकास यादव), पीएचईडी तक निजी कर्मचारी संघ की बैठक अध्यक्ष ईश्वर चन्द्र शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई, जिसमें मुख्यमंत्री द्वारा संघ की मांगों को मान लिये जाने पर आभार प्रकट किया गया। श्री शर्मा ने कहा कि 20 वर्षों से लम्बित मांगों को मानकर सरकार ने कर्मचारियों को राहत प्रदान की है। उन्होंने कहा कि सीएम के द्वारा वेतन विसंगतियों व 1990-92 में लगाये गए बैलदारों को सहायक पद पर क्रमोन्नत करने पर कर्मचारियों में खुशी की लहर है। बैठक में वृत अध्यक्ष अशोक भोभीया, साधूराम, साधुराम सलीम मोहम्मद, दौलतराम शर्मा, मोहन गोदारा, मांगी सहारण, कुलदीप सिंह, नरेन्द्र राजपुरोहित, सुरजाराम, काशीराम, कालु बिश्ा*ोई, ओम सेतिया, सीताराम धारणियां, सरदाराराम, कृष्ण सुथार, जगदीश शर्मा व राधेश्याम पारीक उपस्थित थे।
सीसी सडक का हुआ शिलान्यास
सूरतगढ, (विकास यादव), स्थानीय वार्ड नं. 19 में ब्राह्मण धर्मशाला के आगे सीसी सडक का शिलान्यास किया गया। पालिकाध्यक्ष इकबाल मोहम्मद कुरैशी, उपाध्यक्ष विनोद पाटनी, अधिशाषी अधिकारी भंवरलाल सोनी व वार्ड पार्षद श्रीमती विद्यादेवी उपाध्याय ने विधिवत् पूजा अर्चना के साथ सडक का शिलान्यास किया। इस अवसर पर पार्षद मदन ओझा, हरीश सेखसरिया, डॉ. महावीर शर्मा, पूर्व पार्षद मुरलीधर उपाध्याय, कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष जगदीशराय जोशी, मुखराम मोट, ताराचंद निराणियां, जगदीश स्वामी सहित बडी संख्या में वार्डवासी उपस्थित थे। डूडी कन्स्ट्रक्शन कम्पनी द्वारा बनाई जा रही इस सडक पर करीब 8 लाख रुपये की लागत आएगी।