व्यापार मण्डल ने एक राजस्थान सरकार के स्वास्थ्य सचिव से एक पत्र लिखकर खारा मे एक चिकित्सालय खोलने की मांग रखी है। पत्र मे उन्होने लिखा है कि औद्योगिक क्षेत्र खारा में आज पंद्रह वर्ष पूर्ण होने के बाद भी अभी तक कोई चिकित्सालय या चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध नहीं हो पाई है।
उन्होने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के विकास लेकर प्रन्दह वर्ष पुर्व बीकानेर से बीस किलोमीटर दुर शुरू किये खारा मे आज तक चिकिल्सालय नही खोला गया जहां पर पाँच हजार से ज्यादा कर्मचारि, श्रमिक व उनके परिवार रहते है तथा दस हजार लोगो की आबादी है जिनके ईलाज की कोई व्यवस्था नजदीक नही है।
पत्र मे उन्होने चिकित्सा सचिव को बताया कि कर्मचारी एवं उनके परिवार को बीमारी से बचाने के लिए २५ किलोमीटर दूर बीकानेर शहर में आना पडता है और कोई अगर गंभीर अवस्था में हो तो उनकी मृत्यु रास्ते में ही हो जाती है। राष्ट्रीय मार्ग होने के कारण भी आये दिन यहां दुर्घटनाऐं होती रहती है। जिससे जानमाल की अत्यधिक हानी होती है। साथ ही उचित आवागमन के साधन भी नहीं होने के कारण दुर्घटना की स्थिति में अप्रिय स्थिति भी उत्पन्न हो जाती है।
पत्र के माध्यम से उन्होने मांग रखी की सभी परिस्थतियों को मध्यनजर रखते हुए यहां पर एक पूर्णकालिक एवं आपतकालीन चिकित्सालय की स्थापना अतिशीघ्र खोले।