बीकानेर, १९ अगस्त। अखिल भारतीय पुष्टिकर सेवा परिषद् (युवा प्रकोष्ठ) की ओर से पुष्करणा दिवस समारोह के अर्न्तगत रविवार को विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई जिसमें १३७ छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिताओं का उद्घाटन एडवोकेट हीरालाल हर्ष द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस अवसर पर हर्ष ने कहा कि विद्यार्थी जीवन से ही प्रतियोगी विजय की मानसिकता रखकर प्रतियोगिताओं में उतरे जिससे उन्हे सफलता के सौपान प्राप्त हो सके। उन्होने बच्चों को रचनात्मक गतिविधियों में बढ चढकर हिस्सा लेने का आहवान किया। कार्यक्रम में अध्यक्ष अविनाश जोशी ने कहा कि प्रतिस्पर्धा के इस युग में विद्यार्थियों को कडी मेहनत व एकाग्रता की आवश्यक्ता है। ऐसी प्रतियोगिताएं मील का पत्थर साबित होती है। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.जी.बिस्सा, सुभाष जोशी गिरिराज बिस्सा व दिनेश चूरा ने विचार रखे। प्रतियोगिता प्रभारी जय नारायण बिस्सा ने बताया कि विभिन्न वर्गो में सा.ज्ञान, चित्रकला, निबन्ध, मेहन्दी, रंगोली तथा वाद-विवाद की प्रतियोगिताएं हुई इनमें कुल १३७ प्रतिभागी आए। बिस्सा ने बताया कि वाद-विवाद प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में रवि व्यास, विनय थानवी व सुरेन्द्र जोशी पहले तीन स्थानों पर रहे जबकि जूनियर वर्ग में अनुराग हर्ष को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। इसी प्रकार मेहन्दी माण्डणा में जयन्ती व्यास ने पहला लक्ष्मी चूरा व मोनिका पुरोहित ने दूसरा तथा उमा व्यास ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। स्वाति जोशी व स्वाति व्यास को सांत्वना पुरस्कार दिया जायेगा। बिस्सा ने बताया कि रंगोली प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ रंगोली के लिए आकांशा रंगा को विजेता घोषित किया गया। जबकि पूजा बिस्सा को संात्वना पुरस्कार के लिये चुना गया। इन सभी विजेताओं को २५ अगस्त को पुरस्कार दिये जायेंगे। इस मौके पर राष्ट्रीय सचिव वीरेन्द्र किराडू, सुमनेश रंगा, विमल छंगाणी, स्नेह प्रकाश भी उपस्थित थे। नटवर जोशी ने भी सभी का आभार जताया।