श्रीगंगानगर, १९ अगस्त/ राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिला कलेक्टर श्री भवानी सिंह देथा ने जिले में राजीव गंाधी अक्षय उर्जा सप्ताह २० अगस्त-०७ से २५ अगस्त-०७ तक मनाने के लिये जिला शिक्षा अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। इस सप्ताह मे रैली निबन्ध वाद-विवाद, चित्रकला व प्रदर्शनी आदि आयोजित की जोयगी। आयोजित प्रतियोगिता में कक्षा ९ से १२ के छात्र-छात्राऐं भाग ले सकते है।।
श्री देथा ने बताया कि निबन्ध प्रतियोगिता के तहत जिला स्तर पर यह प्रतियोगिता २१ अगस्त को प्रातः ९ बजे सेठ गिरधारी लाल बिहाणी उच्च माध्यमिक विद्यालय श्रीगंगानगर में आयोजित होगी। निबन्ध का विषय गैर परम्परागत उर्जा स्रोत (महत्व, संभावनाऐ व भविष्य) होगा। निबन्ध की शब्द सीमा अधिकतम ५०० शब्द होगी। क्विज प्रतियोगिता के तहत २२ अगस्त को प्रातः १० बजे स्थानीय बिहाणी चिल्ड्रन उच्च माध्यमिक विद्यालय श्रीगंगानगर में होगी। क्विज का विषय गैर परम्परागत उर्जा स्रोत होगा। विद्याार्थियों की संख्या अधिक होने पर लिखित परीक्षा का आयोजन किया सकता है। वाद-विवाद प्रतियोगिता के तहत २३ अगस्त को प्रातः ९ बजे एस.डी. बिहाणी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय जी. ब्लॉक श्रीगंगानगर में हेगी। वाद-विवाद का विषय गैर परम्परागत उर्जा स्रोत-उतम विकल्प होगा। प्रत्येक प्रतिभागी को पांच-पांच मिनट का समय देय होगा।
जिला कलेक्टर ने बताया कि चित्रकला प्रतियोगिता के तहत २४ अगस्त को प्रातः ९ बजे श्री गुरूनानक बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय (नेहरू पार्क के पास) श्रीगंगानगर में आयोजित होगी। चित्रकला प्रतियोगिता का विषय सौर उर्जा बायो गैस व पवन अक्षय दर्जा पर आधारित होगा। चित्रकला का शीट का साईज ११ गुणा १४ होगा। अक्षय उर्जा पर आधारित प्रदर्शनी प्रतियोगिता के तहत २५ अगस्त को प्रातः ८ बजे स्थानीय विद्यालय गुड शैफर्ड पब्लिक स्कूल (सीनियर माध्यमिक विद्यालय) श्रीगंगानगर में होगी। इस प्रदर्शनी व प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयो ंके छात्र-छात्र प्रत्येक विद्यालय से गैर पारम्परिक उर्जा स्रोंत का एक-एक मॉडल तैयार करके लायेंगे। प्रतिभागी की सूचना २४ अगस्त को स्थानीय विद्यालय गुड शैफर्ड पब्लिक स्कूल श्रीगंगानगर में प्रातः ९ बजे तक अनिवार्य रूप से देनी होगी। इस समय में मॉडल (उपकरण) पहुचना अनिवार्य होगा ताकि प्रदर्शनी में मॉडल को उक्त सिाान पर सजाया जा सके।
श्री देथा ने बताया कि निबन्ध प्रतियोगिता हेतु पुस्तिका, सामग्री एवं चित्रकला हेतु शीट योजनान्तर्गत आयोजक विद्यालय से दिया जावेगा। चित्रकला प्रतियोगिता हेतु रंगो की व्यवस्था प्रतिभागी को स्वयं करनी होगी। समस्त विद्यालय यह निर्धारित करते हुये शाला से कितने बच्चे किस प्रतियोगिता में सम्मलित होंगे, इसकी सूचना वह आयोजक विद्यालय को प्रतियोगिता से एक दिवस पूर्व दूरभाष पर देवें। एक विद्यार्थी एक ही प्रतियोगिता में भाग ले सकता है। प्रत्येक प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे विजेता छात्र-छात्र को प्रमाण पत्र एवं पुरस्क्ार से पुरस्कृत किया जावेगा। प्रतियोगिता का मूल्यांकन समिति द्वारा किया जावेगा तथा उनका निर्णय अन्तिम होगा।