जयपुर, मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे ने कहा है कि राज्य सरकार ने आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के साथ समग्र विकास की परिकल्पना को साकार करते हुए प्रदेश में निवेश के लिए आदर्श माहौल का सृजन किया है। उन्होंने कहा कि इससे राजस्थान निवेश के क्षेत्रो में नए दौर में प्रवेश कर चुका है। श्रीमती राजे मंगलवार को यहां राजपूताना शेरेटन होटल में राज्य सरकार एवं सेंट गोबेन ग्लास प्राईवेट लिमिटेड के बीच भिवाडी में विश्व के सबसे बडे और नवीनतम ग्लास काम्पलेक्स की स्थापना के बारे में एमओयू पर हस्ताक्षर करने के अवसर पर आयोजित समारोह को सम्बोधित कर रही थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों एवं तकनीकि शिक्षा संस्थानों के विस्तार के लिए राज्य सरकार द्वारा की गई पहल एवं प्रयासों से प्रदेश ने निवेश को प्रोत्साहित करने वाले ऐसे युग में कदम रखा है, जिसका हिस्सा बनकर राज्य के लोग गर्व महसूस कर रहे है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि रिसर्जेंट राजस्थान सम्मिट के दौरान के गत वर्ष हुए १ लाख ६२ हजार करोड के निवेश के लिए विविध एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए, जो आने वाले समय में प्रदेश की तस्वीर को बदल कर रख देंगे। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार ने जब अपना कार्य आरम्भ किया तो उस समय प्रदेश के उद्योगों के दयनीय हालात थे, लेकिन प्रदेश को इस स्थिति से उबार कर प्रगति के पथ पर ले जाने की सरकार की प्रतिबद्धता के कारण आज राज्य में औद्योगिक विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है और भानिवेश के लिए लोग आगे आ रहे है।
उन्होंने प्रदेश के युवाओं की सूचना प्रोद्यौगिकी, एनिमेशन एवं रोजगार के नये-नये क्षेत्राों को अपनाकर तरक्की की राह पर आगे बढने को सकारात्मक संकेत बताते हुए कहा कि राज्य सरकार ने समाज के प्रति अपने दायित्व को निभाते हुए युवाओं के कौशल में वृद्धि और उनको रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए कोई कसर नहीं छोडी है।
मुख्यमंत्री ने इस एमओयू को ऐतिहासिक बताते हुए इसकी क्रियान्विति में मेहनत व समर्पण के साथ योगदान देने के लिए अधिकारियों सहित उद्योग विभाग की पूटीम की सराहना की। उद्योग मंत्री दिगम्बर सिंह ने कहा कि प्रदेश में औद्योगिक के विस्तार की दृष्टि से यह अनुबंध मील का पत्थर साबित होगा। भिवाडी में ग्लास काम्पलेक्स की स्थापना के उद्योग विभाग के प्रमुख शासन सचिव अशोक सम्पतराम और सेंट गोबेन ग्लास इंडिया के प्रबंध निदेशक बी. संथानम ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव एवं रीको के चेयरमैन सुनील अरोडा, उद्योग विभाग के प्रमुख शासन सचिव अशोक सम्पतराम, निवेश आयुक्त उमेश कुमार, महेश शर्मा भी उपस्थित थे। सेंट गोबेन ग्लास इंडिया के प्रबंध निदेशक बी. संथानम ने राजस्थान के प्रोजेक्ट के बारे में प्रस्तुतिकरण दिया। सेंट गोबेन ग्लास इंडिया के चेयरमैन ए. वाई. महाजन ने धन्यवाद ज्ञापित किया।