वैट फार्म नं. 47 व 49 हुआ निरस्त, हडताल वापिस
19 Aug
2008
राज्य सरकार द्वारा व्यापारियों की मांगों को मानते हुए वैट फार्म नं. 47 व 49 तुरंत प्रभाव से निरस्त किया कर दिया गया है। दो दिन की प्रस्तावित हडताल वापिस ली गई।
बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल कार्यालय में देर रात 9.25 बजे पर प्राप्त सूचना के अनुसार राजस्थान सकल उद्योग व्यापार संघर्ष समिति के साथ राज्य सरकार की दो दिनों से लगातार चल रही वार्ता में सरकार ने वैट फार्म संख्या 47 व 49 को तुरंत प्रभाव से निरस्त कर एक सात सदस्यीय कमेटी का गठन कर उसमें पांच व्यापारियों को सदस्य मनोनीत किया। तथा पेट्रोल व डिजल पर वेट कर कम करने का आश्वासन दिया।
सरकार द्वारा व्यापारियेां की मांगें मानने व पेट्रोल तथा डीजल पर टैक्स कम करने का आश्वासन देने के कारण राजस्थान सकल उद्योग व्यापार संघर्ष समिति ने अपनी २० व २१ अगस्त को प्रस्तावित राजस्थान बंद की घोषणा को निरस्त कर दिया है।
व्यापार मंडल के महामंत्री दिलीप कुमार पारिख ने सरकार द्वारा हडताल से पूर्व ही व्यापारी वर्ग की न्यायोचित मांगों को मानने के लिए व्यापारी वर्ग की जीत बताते हुए सरकार को आभार प्रकट किया है।
मंडल के अध्यक्ष सुभाष मित्तल ने सरकार द्वारा उद्योगपति एवं व्यापारियों की मांग मानने के लिए सभी संगठनों व सदस्यों का आभार प्रकट करते हुए सरकार का आभार प्रकट किया है और इसे व्यापारियों की जीत बताया है।
|