बीकानेर। शहर में चोरियों का ग्राफ दिन प्रतिदिन बढता जा रहा है वहीं चोर एक और वारदात को अंजाम देने से नहीं चूके। अमरसिंहपुरा इलाके में चोरी की एक बडी वारदात के बाद जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अधिवक्ता अजय पुरोहित के घर से गत रात्रि अज्ञात चोर मकान मालिक सहित किरायेदार का भी माल साफ कर गये। चोरों ने माल ले जाने के लिए ग्राउंड में खडी कार को भी साथ ले लिया। बुधवार को दोपहर चूरू जिले के राजलदेसर कस्बे में राजमार्ग पर लावारिस हालत में खडी कार बरामद कर ली गई है। चोरी की इस सनसनी खेज घटना से पुलिस भी हैरत में है। जानकारी के मुताबिक यह वारदात रात जिला बार के अध्यक्ष अजय पुरोहित के दोमंजिला मकान में जिसकी प्रथम मंजिल में स्वयं अपने परिवार के साथ रहता है जबकि दूसरी मंजिल में व्यवसायी राजेश नीमाणी अपने परिवार के साथ किराये पर रहता है। चोरों ने बंद कमरे की ग्रिल तोडकर अंदर प्रवेश किया। सबसे पहले प्रथम मंजिल के उन कमरों में सेंधमारी जहां अलमारी व संदूक नकदी एवं कीमती जवाहरात आदि रखे हुए थे। इसके बाद मकान के दूसरी मंजिल की कमरे की ग्रिल तोडकर किरायेदार के मकान में घुसकर लाखों के माल में हाथ साफ किया तथा चोरों ने सारा सामान समेटकर माल ले जाने के लिए बारामदे में खडी इनोवा कार को साथ ले लिया। जबकि इनोवो कार को राजलदेसर राजमार्ग पर बरामद कर ली। इस वारदात की सूचना मिलने ही वृताधिकारी सदर सरबजीत मीण सहित सदर थाना पुलिस जाब्ते के साथ पहुंच गई और एफएसएल टीम को मौके पर बुलाकर जांच करवाई जानकारी के मुताबिक यह वारदात लगभग रात्रि में ढाई बजे से साढे चार बजे की बीच हुई। वारदात के दौरान चोरों दस से पन्द्रह लाख का माल उडा ले गये। बढती चोरियों के कारण शहरवासी परेशान हैं वहीं आम आदमी पिछले महीनों से बडी बडी चोरियों परेशान है। उसके बावजूद भी चोर अधिक सकि्रय नजर आ रहे हैं लेकिन पुलिस प्रशासन अब भी इन बडी चोरियों का सुराग नहीं लगा पाई है।