जयपुर। राजीव गांधी अक्षय ऊर्जा दिवस पर बुधवार को यहां बिडला ऑडिटोरियम में स्थाई विकास के लिए अक्षय ऊर्जा विषय पर आयोजित दो दिवसीय प्रदर्शनी का उद्घाटन ऊर्जा मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह ने फीता काटकर किया। प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए सिंह ने कहा कि राज्य सरकार ऊर्जा की कमी को दूर करने का प्रयास कर रही है तथा राज्य में सोलर सिटी बनाने का प्रस्ताव केन्द्र सरकार को भेजा गया है। उन्होंने कहा कि राज्य में सर्वप्रथम जोधपुर को सोलर सिटी बनाया जायेगा, इसके बाद बाडमेर, जैसलमेर व बीकानेर शहर को सोलर सिटी बनाया जायेगा क्यकि इन जिलों में सोलर ऊर्जा तैयार करने के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध है। प्रदर्शनी में सौर ऊर्जा से चलने वाले विभिन्न उपकरणों - लैम्प, लालटेन, पंखे, टार्च, होम लाईट, स्ट्रीट लाईट, सोलर वाटर पम्पिंग सिस्टम, सोलर वाटर हीटिंग सिस्टम व सोलर इरीगेशन के द्वारा ड्रिप सिस्टम को मॉडल के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। अक्षय ऊर्जा निगम के अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक राजीव स्वरूप ने इस अवसर पर बताया कि सौर ऊर्जा के उपकरणों पर सरकार अनुदान राशि देकर लोगों को लाभान्वित करती है। उन्होंने बताया कि सौर ऊर्जा के उपकरणों के प्रयोग से प्रदूषण भी नहीं फैलता है। प्रदर्शनी में सैंकडों लोगों ने सौर ऊर्जा उपकरणों को देखा। प्रदर्शनी सुबह 10 बजे से सायं 7 बजे तक जनसाधारण के लिए खुली रहेगी।
Help MAC users convert WMV to iPod MP4 and MPEG-4 video formats.It can help you convert WMV video to iPod video and MP4 video for iPod touch and nano, such as convert WMV to iPod MPEG-4 and MPEG-4 AVC video formats.