बीकानेर। आचार्य तुलसी कैंसर रिसर्च सेंटर अस्पताल के सभागार में बुधवार को सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के स्वर्ण जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित सतत् शिक्षा के अंतर्गत मानसिक रोग, लक्षण, उपचार व जनजागृति पर एकदिवसीय सीएमआई का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एम्स अस्पताल दिल्ली के डॉ.सुधीर खण्डेलवाल ने मानसिक रोग पर चर्चा करते हुए कहा कि मानसिक रोग के उपचार के बारे में बताया तथा कहा कि ऐसे रोगियों को समय पर उपचार किया जाए तो कुछ राहत मिल सकती है तथा उन रोगियों को स्नेह दिया जाए तो भी स्थिति में सुधार हो सकता है। इस मौके पर पीबीएम अस्पताल डॉ. विनोद बिहाणी, डॉ. अशोक सिंघल, डॉ. धनपत कोचर, डॉ. एम.पी.बुढानिया, डॉ. वी.के.जैन, डॉ. विजय बोथरा सहित मेडिकल कॉलेज व पीबीएम अस्पताल के चिकित्सक व मेडिकल छात्र उपस्थित थे।