बीकानेर। स्व. जेठाराम डूडी की 15वीं पुण्य स्मृति बुधवार को आयोजित की गई। इस संबंध में ब्लॉक कांग्रेस नोखा कमेटी के अध्यक्ष ओमप्रकाश ने बताया कि स्व. डूडी की पुण्यतिथि राजकीय जेठाराम डूडी स्टेडियम में आयोजित हुई। इस मौके पर किसान सम्मेलन भी हुआ जिसमें बीकानेर के अलावा अन्य जिलों से भी किसान शामिल हुए। साथ ही स्टेडियम में पौधरोपण कार्यक्रम हुआ जिसमें अनेक मंत्रियों ने शिरकत की। बीकानेर में स्व. जेठाराम डूडी की 15वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा जाट धर्मशाला में आयोजित हुई जिसमें राजस्व मंत्री हेमाराम चौधरी ने कहा कि स्व. जेठाराम डूडी अपने जीवनकाल में आमजन की सेवा में डूडी ने नाम कमाया वे आज हमारे बीच नहीं हैं लेकिन हमारी प्रेरणा के साथ जुडे हैं तथा हमें उनके आदर्शों पर चलते हुए उनके द्वारा छोडे गये अधूरे कार्यों को पूरा करने की जरूरत है चाहे वह शिक्षा या पर्यावरण जनचेतना से संबंधित हो उन कार्यों को पूरा करना है साथ ही स्व. डूडी ने जो कार्य करवाए वो एक मिसाल कायम कर गए उसका प्रत्यक्ष प्रमाण आज उनकी पुण्यतिथि पर सभी वर्गों की मौजूदगी दर्शाती है हमें उनके नाम पर एक पेड लगाकर उनके कार्यों को प्रेरणा देनी चाहिए।