अज्ञात ट्रक ने चार जनों को कुचला
19 Aug
2009
बीकानेर। कोलायत थाना क्षेत्र के गोलरी गांव के समीप अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से रामदेवरा जा रहे चार जातरूओं शिवरतन गोलछा, प्रकाश बोथरा, राजू बांठिया व चन्द्र जैन की दुर्घटना के दौरान दम तोड दिया जिनका अंतिम संस्कार बुधवार दोपहर गोगागेट स्थित ओसवाल समाज के श्मशानगृह में एक साथ किया गया। बताया जाता है कि रामदेवरा जाने के लिए संघ के साथ पैदल रवाना हुए छह पैदल यात्रियों में से गोलरी के समीप पीछे आ रहे अज्ञात ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया जिसमें तीन यात्रियों ने मौके पर ही दम तोड दिया तथा शेष तीन को बीकानेर के पीबीएम अस्पताल 108 सेवा के द्वारा बीकानेर लाया गया जहां पर एक पैदल यात्री ने दम तोड दिया व दो यात्रियों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
|