श्रीगंगानगर, प्रमुख शिक्षा केन्द्रों की सूची में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने वाले बिहाणी शिक्षा न्यास के बिहाणी स.ध. इन्स्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एण्ड इन्फोरमेशन एण्ड टैक्नोलॉजी बिमिट के 16 विद्यार्थिय को बैंकिग क्षेत्र में प्रमुख एचडीएफसी बैंक में कार्य करने का मौका मिला हैं।
बिमिट के सैन्टर हैड लक्ष्मणसिंह शेखावत ने बताया कि एचडीएफसी बैंक की ओर से कॉलेज में प्लेसमेन्ट के लिए साक्षात्कार करवाया गया। जिसमें बैंक द्वारा लिये गये साक्षात्कार में बैंक के राजस्थान स्टेट हैड संजीव मदान, जोनल सेल्स अधिकारी कपिल मंदरिया व अमित अरोडा सेल्स मैनेजर बीकानेर-श्रीगंगानगर मौजूद थे। बैंक के स्टेट हैड संजीव मदान ने बताया कि जिन विद्यार्थियों का साक्षात्कार लेकर चयन किया गया है। उन्हें बैंक की ओर से शीघ्र ही विभिन्न पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। बिमिट के 16 विद्यार्थियों के चयनित होने पर सैन्टर हैड लक्ष्मणसिंह शेखावत व रविन्द्रपालसिंह ने बधाई दी तथा उज्जवल भविष्य की कामना की। इन्फोरमेशन टैक्नोलोजी एवं मैनेजमेंट के क्षेत्र में देश के बढते कदमों से प्रोत्साहित होकर बिहाणी शिक्षा न्यास के सेठ सुशील कुमार बिहाणी स.ध. इन्स्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एण्ड इन्फोरमेशन टैक्नोलोजी बिमिट की स्थापना 2002 में की थी। इस बिमिट कॉलेज को सिक्किम-मनीपाल विश्वविद्यालय से सम्बद्वता प्राप्त है। इस कॉलेज में वी-सैट के माध्यम से शिक्षा दी जाती है। इस केन्द्र में स्नातक स्तर, बीबीए, बीसीए, बीएएसी तथा स्नातकोत्तर स्तर पर एमबीए, एमसीए, एमएससी पाठ्यक्रम संचालित है ओर इसी पाठ्यक्रमों की बदौलत ही इस संस्थान से शिक्षा प्राप्त करके निकला प्रत्येक विद्यार्थी देश की विभिन्न नामी-गिरामी कंपनियों में उच्च पदों पर कार्य कर रहा है। जिसका उदाहरण बिमिट कॉलेज में शिक्षा प्राप्त विद्यार्थी संजय बिश्नोई हैं जो बजाज एलाइंस में ब्रांच मैनेजर के पद पर कार्य कर रहे हैं।