विज्ञान प्रतिभा खोज प्रतियोगिता परीक्षा 23 नवम्बर को
19 Sep
2008
जयपुर, 19 सितम्बर। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के तत्वावधान में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान अजमेर द्वारा राज्य स्तरीय विज्ञान खोज प्रतियोगिता परीक्षा, 2008 का आयोजन प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों सहित 48 केन्द्रों पर 23 नवम्बर, 2008 को किया जा रहा है।
प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आवेदन पत्रा परीक्षा केन्द्रों अथवा संबंधित विद्यालय से प्राप्त कर उसी विद्यालय में शुल्क सहित जमा कराये जायेंगे। बिना विलम्ब शुल्क सहित 3 अक्टूबर, 2008 को एवं विलम्ब शुल्क सहित 10 अक्टूबर, 2008 तक आवेदन पत्रा भिजवाये जा सकते हैं। परीक्षा संबंधी सभी जानकारियां वेबसाइट www.rajdst.gov.in से प्राप्त की जा सकती हैं।
|