KhbarExpress www.khabarexpress.com
Welcome Guest Sign In New user! Sign Up Now | My Favourites (new)
Search Photo  
RSS 22 November 2009
Forum | Wallpapers | Photo Gallery | Business | Entertainment | Education | Sports | Article | City | Cartoon | Video News |
Free News on your website


प्रमुख गृह सचिव थानवी का निधन
19 Sep 2009

अट्ठावन वर्षीय थानवी को शुक्रवार रात दिल का दौरा, जयपुर मे निधन


Add comment          Mail          Print          Write to Editor



Latest Jokes, SMS, Shayari, Poems and Story Collection

राजस्थान के प्रदेश के प्रमुख गृह तथा सूचना एवं जनसंपर्क सचिव एस.एन.थानवी का कल रात जयपुर मे निधन हो गया। अट्ठावन वर्षीय थानवी को शुक्रवार रात दिल का दौरा पडने पर एसएमएस अस्तपताल भर्ती करवाया गया। थानवी की पार्थिव देह को आज जयपुर से बीकानेर होते हुए फलौदी ले जाया गया जहाँ पर उनके पैतृक श्मशान गृह मे अंन्त्येष्टि कर दी गयी। थानवी के पुत्र ने मुखाग्नि दी। थानवी के 3 पुत्रिया और एक पुत्र है।  थानवी की शवयात्रा मे शहर के गणमान्य हस्तियों के साथ पुष्करणा समाज के सैकडो व्यक्ति शरीक हुए।

मुख्यमंत्री गहलोत ने थानवी के निधन पर शोक जताया
नई दिल्ली, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी थानवी के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। गहलोत ने अपने संवेदना संदेश में कहा कि थानवी के निधन से राज्य ने एक उर्जावान, कर्मठ और निष्ठावान अधिकारी खो दिया है।  उन्होंने राज्य सरकार में विभिन्न पदों पर कार्य करते हुए अपनी प्रतिभा की छाप छोडी। राज्य हित में उनकी सेवाएं और योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। मुख्यमंत्री ने परमेश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को यह आघात सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है। 
गहलोत ने शनिवार को प्रातः नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करने से पूर्व जयपुर में थानवी के निवास पर जाकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित किया और शोक संतप्त परिवारजनों से मिलकर उसने ढांढस बंधवाया। इससे पूर्व देर रात थानवी को दिल का दौरा पडने की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री सवाई मानसिंह अस्पताल पहुंचे थे।

सिप्रा की श्रद्धाजंलीः
नई दिल्ली में स्टेट इन्र्फोमेशन एण्ड पब्लिक रिलेशन्स ऑफिसर्स एसोसिएशन (सिप्रा) के पदाधिकारियां ने भी थानवी के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया हैं। एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं आंध्र प्रदेश सूचना केन्द्र के स्पेशियल ऑफिसर (जनसंपर्क) किरन कुमार और पूर्व अध्यक्ष तथा राजस्थान सूचना केन्द्र के संयुक्त निदेशक जी.एन. भट्ट
, नई दिल्ली में स्टेट इन्र्फोमेशन एण्ड पब्लिक रिलेशन्स ऑफिसर्स एसोसिएशन (सिप्रा) के पदाधिकारियों ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी थानवी के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया हैं।  
एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं आंध्र प्रदेश सूचना केन्द्र के स्पेशियल ऑफिसर (जनसंपर्क) किरन कुमार और पूर्व अध्यक्ष तथा राजस्थान सूचना केन्द्र के संयुक्त निदेशक जी.एन. भट्ट ने दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए परमेश्वर से प्रार्थना की हैं और सिप्रा की ओर से श्रद्घाजंली अर्पित की हैं।
 





Discuss this story on KhabarExpress Forum  

More News: S N Thanvi IAS S N Thanvi Rajasthan Home Secretary

Pelagian Dictionary

गृह
सचिव
थानवी
का
निधन


Comments to this News

Be the first to comment on this News


 
Post Your Comments to this News
 Posting Rules
 
  Name: Email:
 

Top Story of The Day
Latest Articles

22th National Sports competition held at Adarsh Vidhya Mandir, Ganagshahar

Low investment, high return invest in property

Katrina Kaif and Akshay Kumar in Movie De Dana Dan


Education Special

All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives | Sitemap | Can't see Hindi ?
Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel Festival 2007, Vartmaan Sahitya, Bikaner Udyog Craft Mela
Our Network rajb2b.com | khabarexpress.com | uniqueidea.net | PelagianDictionary.com | hindinotes.com
Developed & Designed by Pelagian Softwares