www.khabarexpress.com : The news portal of North India
www.khabarexpress.com
India Yellow Pages - rajb2b.com
Welcome Guest Sign In  New user! Sign Up Now | My Favourites (new)
Search Photo  
RSS Feed
30 August 2008
Forum | Wallpapers | Photo Gallery | Business | Entertainment | Education | Sports | Article | City |
Free News on your website


भारतीय सडक कांग्रेस का राष्ट्रीय अधिवेशन पांचवी बार जयपुर में
19 Oct 2007

Add comment          Mail          Print          Write to Editor



Pelagian's e-Dictionary : Hindi to English and Enlgish Dictionary

जयपुर, १९ अक्टूबर। भारतीय सडक कांग्रेस का राष्ट्रीय वार्षिक अधिवेशन पांचवी बार जयपुर में आयोजित किया जा रहा है। भारतीय सडक कांग्रेस का ६८वां वार्षिक राष्ट्रीय अधिवशेन १६ से १९ नवम्बर तक स्थानीय हरिश चन्द्र माथुर लोक प्रशासन संस्थान सभाग्रह में आयोजित किया जायेगा।
सार्वजनिक निर्माण मंत्री श्री राजेन्द्र राठौड ने बताया कि भारतीय सडक कांग्रेस के राष्ट्रीय वार्षिक अधिवेशन में देशभर से सडक निर्माण से जुडे विशेषज्ञ अभियन्ता भाग लेंगे। सन् १९३४ में स्थापित भारतीय सडक कांग्रेस का पहला अधिवेशन १९३४ में दिल्ली में आयोजित किया गया था। इससे पूर्व जयपुर में १९४६ में दसवां, १९६४ में अठाईसवां, १९८० में चालीसवां एवं १९९२ में ५२वां राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित किया जा चुका है।
श्री राठौड ने बताया कि इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय स्तर के आयोजन से संबंधित सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। अधिवेशन के दौरान सडक निर्माण तकनीक का प्रदर्शन शामिल करते हुए तकनीकी प्रदर्शनी लगाई जायेगी। राष्ट्रीय अधिवेशन के सफल आयोजन के लिए १३ समितियों में वरिष्ठ अधिकारियों को नियोजित कर उन्हें जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
सार्वजनिक निर्माण विभाग के प्रमुख शासन सचिव श्री सी.एस. राजन संचालन समिति के संरक्षक एवं विभाग के सचिव श्री एच.एल. मीणा संचालन समिति के अध्यक्ष बनाये गए हैं। मुख्य अभियन्ता एवं अतिरिक्त सचिव श्री पी.के. सक्सेना, मुख्य अभियन्ता सर्वश्री जी.पी. शर्मा, डी.सी. कटारा, चिरंजीलाल, हजारीलाल मीणा एवं बी.पी. चौहान संचालन समिति की विभिन्न समितियों के संयोजक बनाये गए हैं। अधीक्षण अभियन्ता श्री जी.एन. शर्मा को स्थानीय आयोजन समिति के सचिव है।
भारतीय सडक कांग्रेस के जयपुर अधिवेशन के लिए गठित स्थानीय समितियों में आवासीय समिति में श्री शिवलहरी शर्मा व श्रीएम.जी. माहेश्वरी, पंडाल समिति में श्री अनिल कुमार गुप्ता व श्री सुनील गुप्ता, यातायात समिति में श्री पी.पी. माथुर व श्रीएम.सी. शर्मा, प्रचार व सोविनियर समिति में सर्वश्री राकेश भार्गव, गोविन्द पारीक व पी.के. गुलाटी, महिला कार्यक्रम समिति में उषा कसाना व  ए.सी. माथुर, केटरिंग समिति में श्री के.जी. मित्तल व श्री प्रेम चुगलानी, सांस्कृतिक कार्यक्रम समिति में सर्वश्री सी.के. बाफना, ए.के. सक्सेना व अजय भार्गव, रिसेप्शन-रजिस्ट्रेशन व मोमेन्टो समिति में सर्वश्री वीर भूपेन्द्र, सी.एल. वर्मा व एन.के. ठकराल, तकनीकी प्रदर्शनी समिति में सर्वश्रीएस.के. सिंघवी, एस.सी. शर्मा व बी.एल. रावत, पोस्ट सेशन टूर समिति में सर्वश्री डी.आर. चौहान, अनिल शर्मा व ए.के. गुप्ता, इलेक्ट्रिकल एण्ड साउंड सिस्टम समिति में सर्वश्री आर.एस. सक्सेना व अमित कक्कड, फ्लोवर एण्ड डेकोरेशन समिति में सर्वश्रीएस.एस. ओमेटा व वी.पी. गुप्ता, आरक्षण समिति में सर्वश्री टी.आर. शर्मा व बलवीर सिंह को नियोजित किया गया है।
अधिवेशन के दौरान आयोजित तकनीकी सत्रों में सडक व पुल निर्माण से संबंधित नवीनतम तकनीक, उपकरण, अनुसंधान इत्यादि पर विचार विमर्श किया जायेगा।




Discuss this story on KhabarExpress Forum  


Comments to this News

Be the first to comment on this News


 
Post Your Comments to this News
 Posting Rules
Name: Email:

Top Story of The Day
Latest Articles

Divine songs performance on Dr Chhagan Mohata Janm Shatabi VashParv at Acharya Tulsi Centre

Reema sen in Chal Chala Chal New Movie


Education Special

All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives | Sitemap | Can't see Hindi ?

Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel Festival 2007, Vartmaan Sahitya, Bikaner Udyog Craft Mela