हनुमानगढ , १९ नवम्बर। युवाओं में देश की सांस्कृतिक धरोहर के प्रति लगाव पैदा करने तथा शिक्षा के क्षेत्र में सांस्कृतिक मूल्यों के सशक्तिकरण के उद्देश्य से जिले में हनुमानगढ टाऊन व जंक्शन की दस शैक्षणिक संस्थाओं में १९ से २३ नवम्बर तक शास्त्रीय नृत्यों पर आधारित विशिष्ट आयोजन की कडी में सोमवार को टाऊन स्थित नेहरु मेमोरियल पीजी कॉलेज तथा नेहरु मेमोरियल विधि कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित हुए जिला कलक्टर श्रीमती मुग्धा सिन्हा ने बताया कि भारतीय अंतरराष्ट्रीय ग्रामीण कल्चर सेन्टर नई दिल्ली के द्वारा प्रस्तुति किए जा रहे इन कार्यक्रमों के दूसरे दिन मंगलवार २० नवम्बर को टाऊन के व्यापार मण्डल कन्या महाविद्यालय में प्रातः ८ से ९ बजे तक तथा नेहरु मेमोरियल सीनियर सेकन्डरी विद्यालय में प्रातः साढे ९ बजे से साढे १० बजे, २१ नवम्बर को राजकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय हनुमानगढ टाऊन में प्रातः ८ से ९ बजे तक तथा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय हनुमानगढ टाऊन में प्रातः साढे ९ बजे से साढे १० बजे तक कार्यक्रम आयोजित किए जाएगें।
साथ ही २२ नवम्बर को जंक्शन स्थित सरस्वती कन्या महाविद्यालय में प्रातः ८ से ९ बजे तक तथा राजकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय में प्रातः साढे ९ बजे से साढे १० बजे, २३ नवम्बर को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रातः ८ से ९ बजे तक तथा सरस्वती कन्या उच्च माधिमक विद्यालय में प्रातः साढे ९ बजे से साढे १० बजे तक कार्यक्रम आयोजित होंगे।