कौमी एकता सप्ताह के तहत अधिकारियों व कर्मचारियों ने ली देश की आजादी तथा एकता बनाये रखने की शपथ
19 Nov
2007
जिले में ’’कौमी एकता सप्ताह‘‘ (राष्ट्रीय एकता सप्ताह) के तहत सोमवार को प्रथम दिन राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया ।
|
Navratri Special on

|
हनुमानगढ ,१९ नवम्बर। हनुमानगढ १९ नवम्बर। जिले में ’’कौमी एकता सप्ताह‘‘ (राष्ट्रीय एकता सप्ताह) के तहत सोमवार को प्रथम दिन राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया । इसके तहत सोमवार को कलेक्ट्रेट में अधिकारियों व कर्मचारियों ने राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने की शपथ ली । सभी उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को जिला कलक्टर श्रीमती मुग्धा सिन्हा ने शपथ दिलाई। इस अवसर पर विधायक श्री विनोद कुमार व अतिरिक्त जिला कलक्टर(प्रशासन) श्री आर. सी. गुप्ता सहित जिला कलक्ट्रैट की विभिन्न शाखओं व कार्यालयों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे। शपथ का मूल प्रारूप इस प्रकार है। ः-
’’मैं सत्य निष्ठा से प्रतिज्ञा करता हूँ कि देश की आजादी तथा एकता बनाये रखने और उसे मजबूत करने के लिए समर्पित होकर कार्य करूंगा।मैं यह भी प्रतिज्ञा करता हूँ कि कभी हिंसा का सहारा नहीं लूंगा तथा धर्म, भाषा क्षेत्र से सम्बन्धित भेदभाव और झगडों और अन्य राजनैतिक या आर्थिक शिकायतों का निपटारा शांतिपूर्ण तथा संवैधानिक तरीकों से करने के लिए प्रयास करता रहूंगा।‘‘
जिले में सप्ताह के तहत २० नवम्बर को अल्पसंख्यक कल्याण दिवस, २१ नवम्बर को भाषाई सद्भावना दिवस, २२ नवम्बर को कमजोर वर्ग दिवस , २३ नवम्बर को सांकृतिक एकता दिवस , २४ नवम्बर को महिला दिवस तथा सप्ताह के अन्तिम दिन २५ नवम्बर को पर्यावरण संरक्षण दिवस के रूप में मनाया जायेगा। इस सिलसिले में विभिन्न कार्यक्रम होंगे।
|