बीकानेर वर्तमान समय में हर क्षेत्र में ऊर्जा की आवश्यकता है। इसी संदर्भ में भविष्य की मांग की पूर्ति के लिए नवीन ऊर्जा स्रोत एवं वर्तमान ऊर्जा प्रबंधन विषयक दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन इंजीनियरिंग कॉलेज के यांत्रिकी अभियांत्रिकी विभाग द्वारा अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद नईदिल्ली विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग नईदिल्ली तथा गैर परंपरागत ऊर्जा मंत्रालय द्वारा प्रायोजित संगोष्ठी २० नवम्बर से आरंभ होगी। प्राचार्य प्रो.एम.पी. पूनिया ने बताया कि ऊर्जा मानव के विकास का मुख्य आधार है, जिसका संरक्षण जरूरी है। वर्तमान समय में ऊर्जा की आवश्यकता हर क्षेत्र में बढ रही है। आज ऊर्जा संरक्षण पर कम ध्यान दिया जा रहा है। भारत को हीं है विकसित देशों की श्रेणी में आना है तो ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनना ही पडेगा।. संगोष्ठी के समापन सत्र में अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद के शोध व विकास विभागाध्यक्ष डॉ.राकेश कुमार अपना सारगर्भित व्याख्यान देंगे।