बीकानेर नगर निगम चुनावों में कांग्रेस की ओर से महापौर पद के प्रत्याशी भवानीशंकर शर्मा का चुनावी अभियान अब तेज हो गया है। उनके समर्थन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं समेत अनेक कार्यकर्ता अलग-अलग दल बनाकर जनसंर्पक अभियान में जुटे हुए है। इस बीच आज शिक्षा मंत्री मा.भंवरलाल भी भवानी भाई के समर्थन में चुनाव प्रचार के लिए यहां बीकानेर पहुंच रहे है। कांग्रेस के चुनाव कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार मा.भंवरलाल शाम को यहां मुक्ताप्रसाद में भवानी भाई की चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इस मौके पर पूर्व मंत्री बी.डी. कल्ला, पूर्व न्यास अध्यक्ष सोमदत सिंघवी, पूर्व न्यासी समेत अनेक कांग्रेस नेता संबोधित करेंगे। आज सुबह प्रचार अभियान के दौरान अनेक इलाकों में आयोजित अपनी चुनावी मीटिंगों के दौरान भवानी भाई ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सदैव सभी वर्गों के साथ मिलकर निःस्वार्थ भाव से विकास का काम किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की राज्य सरकार व केन्द्र सरकार भी विकास के लिए समर्पित है और उपस्थित जनों को भरोसा दिलाया कि वह बीकानेर को विकास में अग्रणीय बनाने के लिए हर समय तैयार रहेगें।