www.khabarexpress.com : The news portal of North India
www.khabarexpress.com
EDA - School Accounting Software
Welcome Guest Sign In  New user! Sign Up Now | My Favourites (new)
 
Search Photo  
RSS Feed
03 December 2008
Forum | Wallpapers | Photo Gallery | Business | Entertainment | Education | Sports | Article | City | Election |
Free News on your website


तारे... का सितारा बच्चों के बीच ज़ी सिनेमा पर
19 Dec 2007

ज़ी सिनेमा ने एक सार्थक पहल करते हुए एक चित्रकला प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों को अपने चहेते फिल्म अभिनेता आमिर खान से मुलाकात का मौका


Add comment          Mail          Print          Write to Editor



Educational Short Stories in Hindi

aamir khan with the winnersज़ी सिनेमा ने एक सार्थक पहल करते हुए एक चित्रकला प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों को अपने चहेते फिल्म अभिनेता आमिर खान से मुलाकात का मौका दिया। महबूब स्टुडिओ में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान आमिर ने इन बच्चों के साथ खूम मौज मस्ती की। बच्चों और आमिर की मस्ती और दोस्ती का यह कार्यक्रम ज़ी सिनेमा पर गुरूवार, 20 दिसंबर को रात 8.30 बजे प्रसारित किया जाएगा।  प्रतियोगिता में बच्चों को अपनी नन्हीं दुनिया को रंगों में उतारना था, आमिर ने खुद इन बच्चों की पेंटिंग में से कुछ खास पेंटिंग का चयन भी किया।
इस मौके पर आमिर अपने बचपन की यादों में खो गए और बच्चों के साथ अपने बचपन के खेल खेलने में मशगूल हो गए। बच्चे अपनी माताओं के साथ आए थे, और वे भी आमिर की एक झलक पाने को बच्चों से ज्यादा उत्साहित दिखाई दे रही थी। आमिर ने जब एक लड़की की आवाज़ में बोलना शुरु किया तो बच्चों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इसके बाद आमिर ने 'पके पेड़ पे पका पपीता' के साथ अपना डांस पेश किया। 
आमिर ने बच्चों द्वारा बनाई गई पेंटिंग को बड़े उत्साह के साथ देखा और कहा कि मैं जब आपकी उम्र का था तो आप जैसा स्मार्ट नहीं था। वहॉं मौजूद बच्चों की माताओं की ओर मुखातिब होते हुए आमिर ने कहा कि तारे जमीं पर फिल्म के माध्यम से मैने बच्चों जैसा होकर बहुत कुछ सीखा है। बच्चों के बीच रहने से हम अपने बचपन की रोमांचक यादों में खो जाते हैं। उन्होंने कहा कि वे अपने बच्चों को अच्छे से अच्छे संस्कार देने की कोशिश करें ताकि आने वाले कल में वे एक बेहतर नागरिक बन सकें।
कार्यक्रम के अंत में आमिर ने बच्चों को उपहार भी बॉंटे, जो वे अपने साथ खुद लेकर आए थे।




Discuss this story on KhabarExpress Forum  


Comments to this News

Be the first to comment on this News


 
Post Your Comments to this News
 Posting Rules
Name: Email:
Want to Sell your old Car or Bike? Post Free Classified Ad Now at www.rajb2b.com
Related Latest  

Top Story of The Day
Latest Articles

Dr Parag Diwan, VC of UPSC and Dr. David Johnston, President, UWL while Signing the MOU

Educational Short Stories in Hindi

Neha Dhupia


Education Special

All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives | Sitemap | Can't see Hindi ?
Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel Festival 2007, Vartmaan Sahitya, Bikaner Udyog Craft Mela
Our Network rajb2b.com | khabarexpress.com | uniqueidea.net | hindinotes.com