www.khabarexpress.com : The news portal of North India
www.khabarexpress.com
India Yellow Pages - rajb2b.com
Welcome Guest Sign In  New user! Sign Up Now | My Favourites (new)
 
Search Photo  
RSS Feed
03 December 2008
Forum | Wallpapers | Photo Gallery | Business | Entertainment | Education | Sports | Article | City | Election |
Free News on your website


गैस सप्लाई व्यवस्था को दुरूस्त करवाने के लिए निर्देश
19 Dec 2007

जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट ने इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन खारा के विक्रय प्रभारी को पत्र लिखकर प्रशासन को इस एजेन्सी के खिलाफ प्राप्त होने वाली शिकायतों, यथा उपभोक्ताओं द्वारा गैस वरीयतानुसार नहीं देने, घरों तक सप्लाई नहीं करने एवं गैस सिलेण्डर ब्लैक में दिये जाने के बारें में जानकारी देते हुए गैस वितरण व्यवस्था में पर्याप्त सुधार कराने को कहा गया है।


Add comment          Mail          Print          Write to Editor



 Educational Short Stories in Hindi

हनुमानगढ 19 दिसम्बर। हनुमानगढ जिला मु यालय पर स्थित हनुमानगढ गैस एजेन्सी द्वारा इण्डेन गैस सप्लाई व- वितरण व्यवस्था को लेकर उपभोक्ताओं को होने वाली परेशानियों के निराकरण के लिए जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट ने इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन खारा के विक्रय प्रभारी को पत्र लिखकर प्रशासन को इस एजेन्सी के खिलाफ प्राप्त होने वाली शिकायतों, यथा उपभोक्ताओं द्वारा गैस वरीयतानुसार नहीं देने, घरों तक सप्लाई नहीं करने एवं गैस सिलेण्डर ब्लैक में दिये जाने के बारें में जानकारी देते हुए गैस वितरण व्यवस्था में पर्याप्त सुधार कराने को कहा गया है। जिला कलक्टर श्रीमती मुग्धा सिन्हा ने उक्त पत्र में विक्रय प्रभारी को अवगत कराया है कि इस स बन्ध में जिला प्रशासन, जिला रसद अधिकारी एवं गैस एजेन्सी के प्रोपराईटर के साथ गत दिन एक बैठक कर इस समस्या पर विचार-विमर्श किया गया, जिसमें आपसी सहमति से कई निर्णय लिये गये है। जिला कलक्टर ने गैस एजेंसी द्वारा इन निणर्योंं की पालना सुनिश्चित नही करने के कारण विक्रय अधिकारी को स्वयं जिला मु यालय पर उपस्थित रहकर हनुमानगढ गैस एजेन्सी की गैस वितरण व्यवस्था को नियमित करवाने की कार्यवाही करने के लिए कहा है।
जिला कलक्टर ने बताया कि बैठक में लिए गए निर्णयों के अनुसार प्रतिदिन वरीयतानुसार सप्लाई प्राप्त करने वाले उपभोक्ताओं की सूची जारी की जानी है और उसकी एक प्रति गैस एजेन्सी के नोटिस-बोर्ड पर तथा दूसरी प्रति जिला कार्यालय को भिजवाने की व्यवस्था करनी है। इसके अलावा जिस परिवहन साधन से गैस सप्लाई की जा रही है, उस पर जिन उपभोक्ताओं को गैस सप्लाई की जानी है, उनका चार्ट चस्पा किया जाऐगा। गैस- सप्लाई उपभोक्ताओं के घरों तक पहचाई जान तथा उपभोक्ता की रसीद प्राप्त कर रिकाँर्ड रखने के निर्देश भी बैठक में गैस एजेंसी को दिए गए। अन्य निर्णयों में सांयकाल में जिला रसद अधिकारी के स्टॉफ एवं गैस-एजेन्सी के व्यक्तियों द्वारा वास्तविक उपभोक्ता को ही गैस सप्लाई दिए जाने के बारें में - जांच किए जान, सप्लाई करने वाले व्यक्ति द्वारा किसी अन्य उपभोक्ता को गैस सप्लाई करने पर पैनल्टी लगाए जाने और अधिक मात्रा म अनियमितता सामने आने पर स बन्धित के - खिलाफ नियमानुसार एफआईआर दर्ज करवाई जाने के बारें में निर्देश दिए गए।
-इसके साथ ही गैस सप्लाई के लिए साईकिल-रिक्शा की व्यवस्था करते हुए- प्रत्येक घर तक गैस की सप्लाई सुनिश्चित के बारें में गैस एजेन्सी के प्रोपराईटर द्वारा बैठक में सहमति प्रदान की गई थी।
हनुमानगढ जिले की समस्त गैस एजेन्सी द्वारा घरेलु गैस वितरण के स बंध में जिला रसद कार्यालय द्वारा आपूर्ति की सूचना जारी की गई - है । जिला रसद अधिकारी श्री नवनीतकृष्ण पुरोहित द्वारा सोमवार तक की सूचना के अनुसार हनुमानगढ गैस एजेन्सी जॅक्शन द्वारा 2॰ नव बर तक की आपूर्ति दी जा रही है । इसी प्रकार गोदारा गैस एजेन्सी हनुमानगढ टाऊन द्वारा 19 नव बर तक, गोदारा गैस एजेन्सी रावतसर द्वारा 2 दिस बर तक, प्रिया श्री गैस एजेन्सी संगरिया द्वारा 4 दिस बर तक, गणपति गैस एजेन्सी भादरा द्वारा 9 दिस बर तक, श्री जुगल गैस एजेन्सी नोहर द्वारा 3॰ नव बर तक तथा पीलीबंगा गैस एजेन्सी पीलीबंगा द्वारा 8 दिस बर - तक की आपूर्ति की जा रही है ।




Discuss this story on KhabarExpress Forum  


Comments to this News

Be the first to comment on this News


 
Post Your Comments to this News
 Posting Rules
Name: Email:
India Yellow Pages www.rajb2b.com
Top Story of The Day
Latest Articles

Dr Parag Diwan, VC of UPSC and Dr. David Johnston, President, UWL while Signing the MOU

Pelagian Softwares

Looking Suitable Software for your Business 

Neha Dhupia


Education Special

All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives | Sitemap | Can't see Hindi ?
Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel Festival 2007, Vartmaan Sahitya, Bikaner Udyog Craft Mela
Our Network rajb2b.com | khabarexpress.com | uniqueidea.net | hindinotes.com