www.khabarexpress.com : The news portal of North India
www.khabarexpress.com
India Yellow Pages - rajb2b.com
Welcome Guest Sign In  New user! Sign Up Now | My Favourites (new)
Search Photo  
RSS Feed
08 September 2008
Forum | Wallpapers | Photo Gallery | Business | Entertainment | Education | Sports | Article | City |
Free News on your website


स्वास्थ्य मेले जरूरतमंद लोगों के लिए लाभदायक
19 Dec 2007

खनिज राज्य मंत्री श्री खेमाराम मेघवाल ने परिवार कल्याण एवं स्वास्थ्य मेलों के आयोजन को एक अच्छी शुरूआत बताते हुए कहा है कि ऐसे मेलों से न केवल जरूरतमंद गरीब लोगों को चिकित्सा सुविधा सुलभ होगी अपितु लोगों में स्वास्थ्य के प्रति चेतना भी जाग्रत होगी।


Add comment          Mail          Print          Write to Editor



PSAccounting

जयपुर, १९ दिसम्बर। खनिज राज्य मंत्री श्री खेमाराम मेघवाल ने परिवार कल्याण एवं स्वास्थ्य मेलों के आयोजन को एक अच्छी शुरूआत बताते हुए कहा है कि  ऐसे मेलों से न केवल जरूरतमंद गरीब लोगों को चिकित्सा सुविधा सुलभ होगी अपितु लोगों में स्वास्थ्य के प्रति चेतना भी जाग्रत होगी।
श्री मेघवाल मंगलवार को चूरू के राजकीय भरतीया अस्पताल में १६ दिसम्बर से आयोजित तीन दिवसीय परिवार कल्याण एवं स्वास्थ्य मेले के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे।
उन्होंने इस तरह के स्वास्थ्य मेलों का आयोजन तहसील मुख्यालयों पर आयोजित किये जाने की आवश्यकता प्रतिपादित करते हुए कहा कि ऐसा करने पर दूर दराज के ज्यादा से ज्यादा लोगों को निःशुल्क चिकित्सा सुविधा का लाभ मिल सकेगा।
श्री मेघवाल ने कहा कि पूर्व केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री सुषमा स्वराज ने इस तरह के शिविरों की शुरूआत करने का निर्णय लिया था, यही कारण है कि आज सरकार की मंशा के अनुरूप लोगों को इस तरह के मेलों के माध्यम से निःशुल्क चिकित्सा सुविधा मुहैया हो रही है। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि वे अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें और समय-समय पर स्वास्थ्य की जांच करवाते रहें।
समापन समारोह की अध्यक्षता करते हुए जिला कलक्टर श्री अर्जुन मेघवाल ने लोगों में चेतना जाग्रत करने के लिए इस तरह के शिविरों का आयोजन करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने चिकित्सा सेवा से जुडे अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कहा कि वे रोगियों के प्रति संवेदनशील रहें और उनके प्रति मधुर व्यवहार रखें। उन्होंने कहा कि इस भौतिक युग में महापुरूषों के जीवन आदर्शों को आत्मसात कर गरीब एवं पीडत लोगों की सेवा करने का संकल्प लें।
इस अवसर पर खनिज राज्य मंत्री ने परिवार कल्याण कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को एवं शिविर के सफल आयोजन में सहयोग करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों एवं संस्थाओं के प्रतिनिधियों को प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जी. एल. राजौरा ने बताया कि तीन दिवसीय इस शिविर में ९ हजार से अधिक रोगियों को लाभान्वित किया गया है। उन्होंने बताया कि जिले में चलाये गये जन स्वास्थ्य शिविरों में ९० हजार से अधिक लोगों को चिकित्सा सुविधा मुहैया करवाई गई। डॉ अजय चौधरी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।




Discuss this story on KhabarExpress Forum  


Comments to this News

Be the first to comment on this News


 
Post Your Comments to this News
 Posting Rules
Name: Email:

Top Story of The Day
Latest Articles

Punrasar Hanumanji Fair from the eyes of Camera

Reema sen in Chal Chala Chal New Movie


Education Special

All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives | Sitemap | Can't see Hindi ?

Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel Festival 2007, Vartmaan Sahitya, Bikaner Udyog Craft Mela