www.khabarexpress.com : The news portal of North India
www.khabarexpress.com
Looking Suitable Software for your Business
Pelagian Softwares Restaurant Photo Colour Lab Wool - Stock Yellow Pages
Jewellery PS Accounting e-Dictionary Payroll
Download Trial Now
Welcome Guest Sign In  New user! Sign Up Now | My Favourites (new)
 
Search Photo  
RSS Feed
03 December 2008
Forum | Wallpapers | Photo Gallery | Business | Entertainment | Education | Sports | Article | City | Election |
Free News on your website


निर्मल ग्राम पुरस्कार के लिए माहौल तैयार करने की अपील
19 Dec 2007

जिला जल एवं स्वच्छता समिति हनुमानगढ द्वारा पंचायत के प्रत्येक घर पर स्वच्छता पटिट्का एवं होर्डिंग, वाल पेन्टिंग, नारा लेखन आदि का कार्य करवाने के लिए सरपंचों से आग्रह किया है ।


Add comment          Mail          Print          Write to Editor



PSAccounting

हनुमानगढ, १९ दिसम्बर । हनुमानगढ के उपखण्ड अधिकारी एवं तहसील स्वच्छता समिति के अध्यक्ष श्री अजय पाल ज्याणी ने तहसील में निर्मल ग्राम पुरस्कार के लिए प्रस्तावित  ३१ एसएसडब्ल्यू, ३० एसएसडब्ल्यू, उत्तमसिंहवाला, अराईयांवाली, रणजीतपुरा, हिरणावाली, पक्काभादवा व मैनावाली पंचायतों के सरपंचों से  निर्मल ग्राम पुरस्कार के लिए गांवों में माहौल तैयार करने की अपील की है । जिला जल एवं स्वच्छता समिति हनुमानगढ द्वारा पंचायत के प्रत्येक घर पर स्वच्छता पटिट्का एवं होर्डिंग, वाल पेन्टिंग, नारा लेखन आदि का कार्य करवाने के लिए सरपंचों से आग्रह किया है । साथ ही ग्रामवासियों से अपील की है कि वे इन्हें सुरक्षित रखें । अपील में सरपंचों से कहा गया है कि  आगामी माह में निरीक्षण दल कभी भी पंचायत का निरीक्षण कर सकते हैं । इस अल्प समय में अपनी पंचायत को एक सुन्दर रूप देकर ‘‘ निर्मल ग्राम पुरस्कार ‘‘ को प्राप्त करने के भागीदार बने, इसके लिए उन्होंने अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने, गमलों का निर्माण, गन्दे पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था तथा पंचायत में स्थित सरकारी भवनों पर एक जैसा रंग आदि कार्य समय रहते पूर्ण करवा लेने तथा पंचायत के सभी विद्यालयों, आंगनबाडी केन्द्रों, अस्पतालों एवं अन्य राजकीय भवनों में जलबन्द शौचालयों (फलश शौचालय) की उपलब्धता एवं रखरखाव सुनिश्चित करा लेने को कहा हैं । उन्होंने कुछ स्थानों पर गोबर की खाद को यथास्थान खेत में डलवाने  तथा पंचायत के माध्यम से नोटिस जारी कर सम्बन्धित को पाबंद करने के निर्देश भी दिए हैं ताकि इसकी पुनरावर्ति न हो। इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों को जोडने,धार्मिक स्थलों के माध्यम से वातावरण निर्माण के लिए ग्रामवासियों को समझाने व ग्राम गोद अधिकारी को समय - समय पर आमंत्रित करने के अलावा समस्त जनप्रतिनिधि, राजकीय कर्मचारी, ग्रामवासी तथा ग्राम स्तर पर गठित स्वच्छता कमेटी  को भी अभियान में कन्धे से कन्धा मिलाकर जोडने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया है।




Discuss this story on KhabarExpress Forum  


Comments to this News

Be the first to comment on this News


 
Post Your Comments to this News
 Posting Rules
Name: Email:
Jewellery Accounting Software by Pelagian Softwares
Top Story of The Day
Latest Articles

Dr Parag Diwan, VC of UPSC and Dr. David Johnston, President, UWL while Signing the MOU

Search Job, Vaccancy at www.rajb2b.com

Neha Dhupia


Education Special

All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives | Sitemap | Can't see Hindi ?
Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel Festival 2007, Vartmaan Sahitya, Bikaner Udyog Craft Mela
Our Network rajb2b.com | khabarexpress.com | uniqueidea.net | hindinotes.com