संभाग स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में चेतना के विद्यार्थियों ने बाजी मारी
19 Dec
2007
डूंगरपुर के चेतना मूक - बधिर एवं मंद बुद्घि आवासीय विद्यालय के विद्यार्थियों ने उदयपुर में आयोजित संभाग स्तरीय निशक्तजन खेलकूद प्रतियोगिता में बाजी मारी।
डूंगरपुर १९ दिसंबर/ डूंगरपुर के चेतना मूक - बधिर एवं मंद बुद्घि आवासीय विद्यालय के विद्यार्थियों ने उदयपुर में आयोजित संभाग स्तरीय निशक्तजन खेलकूद प्रतियोगिता में बाजी मारी। संस्थान के विद्यार्थियों ने कई प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त किया। विद्यालय ने संभाग में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
चेतना जनजाति शैक्षिक सहकारी समिति लिमिटेड की सचिव तमन्ना टाक ने बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग उदयपुर के सौजन्य से नारायण सेवा संस्थान द्वारा बी एन कॉलेज मैदान पर आयोजित प्रतियेागिता में विद्यालय के ११ विद्यार्थियों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि मूक - बधिर वर्ग में बालक वर्ग में लम्बी कूद में गोपाल रोत ने प्रथम, बालिका वर्ग में ५० मीटर दौड में वर्षा कोटेड ने प्रथम स्थान, गोला फोक में गोविन्द डिण्डोर ने प्रथम व उॅची कूद में द्वितीय स्थान, लीला अहारी ने चम्मच दौड में तृतीय स्थान, पंकज डिण्डोर ने १०० मीटर दौड में द्वितीय स्थान, विपेन्द्र प्रजापत ने १०० मीटर दौड में तृतीय स्थान व ५० मीटर दौड में देवीलाला बरगोट ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार नेत्रहीन बालक वर्ग में ५० मीटर दौड में विद्यालय के सुनील परमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
उन्होंने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियेागिता में विद्यालय की छात्र मीलन जैन ने एकल नृत्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विमंदित वर्ग में ५० मीटर दौड में राजु पाण्डोर ने प्रथम स्थान, चम्मच दौड में राजु पाण्डोर ने प्रथम स्थान, ५० मीटर दौड बालिका वर्ग में बसन्ती डामोर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।