वृहद ऋण वितरण शिविर में १०.६३ करोड के ऋण वितरित मिलजुलकर दें 19 Dec
2007
जिला कलक्टर नीरज के.पवन ने कहा है कि प्रशासन, बैंक और ग्रामीणजन मिलजुलकर प्रयास करें व ग्रामीण विकास के स्वप्नों को साकार करते हुए मिलजुलकर डूंगरपुर जिले को विकास के नए आयाम प्रदान करें।
डूंगरपुर १८ दिसंबर, जिला कलक्टर नीरज के.पवन ने कहा है कि प्रशासन, बैंक और ग्रामीणजन मिलजुलकर प्रयास करें व ग्रामीण विकास के स्वप्नों को साकार करते हुए मिलजुलकर डूंगरपुर जिले को विकास के नए आयाम प्रदान करें।
संस्थान परिसर में बडौदा राजस्थान ग्रामीण बैंक के तत्वावधान में आयोजित वृहद ऋण वितरण शिविर में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने ग्रामीण बैंक द्वारा महिला सशक्तिकरण, किसान सबलीकरण और ग्रामीण विकास की मंशाओं से आयजनक गतिविधियों के ऋण व किसान क्रेडिट कार्ड मुहैया करवाने के प्रयासों को क्षेत्रीय विकास का माध्यम बताया और कहा कि इससे किसान सशक्त होंगे । कलक्टर पवन ने महिला स्वयं सहायता समूहों को आयजनक गतिविधियों से जोडने के लिए दिए जा रहे ऋणों को परिवार, गांव के साथ जिले, राज्य व राष्ट्र की उन्नति का आधार बताया। उन्होंने ग्रामीणों से बैंकिंग सिस्टम से जुडने का आह्वान किया और कहा कि बैंकों द्वारा अब समग्र विकास की मंशा से कम ब्याज दरों पर ऋण प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने डूंगरपुर जिले के हर परिवार को बैंक से जोडे जाने पर आदिवासी अंचल के पहले जिले के सम्पूर्णवि?ाीय प्र”*द्रध्क्र समावेशन पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि राजसमन्द के बाद डूंगरपुर जिला राज्य का ऐसा दूसरा जिला है जहां की जनता किसी न किसी तरह बैंक से जुडी हुई है।
समारोह की अध्यक्ष बडौदा राजस्थान ग्रामीण बैंक के चेयरमेन पी.के.गुप्ता ने की जबकि विशिष्ट अतिथि जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सत्यप्रकाश और बैंक के भीलवाडा क्षेत्रीय प्रबंधक एच.पी.गुप्ता थे ।
समारोह को संबोधित करते हुए बैंक चेयरमेन पी.के.गुप्ता ने कहा कि बैंक ने १२ जिलों में २७० शाखाओं के माध्यम से ग्रामीण विकास, किसान व महिला सशक्तिकरण गतिविधियों को गति प्रदान की जा रही है। उन्होंने ग्रामीणों से बैंकों से जुडने का आह्वान किया और कहा कि बैंक की योजनाओं का पूरा-पूरा लाभ उठावें। गुप्ता ने युवाओं को आयजनक गतिविधियों से संलगन् होते हुए बैँक की ऋण योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की और बताया कि जिले में बैंक की गतिविधियों व रिकवरी प्रतिशत पर संतोष व्यक्त करते हुए प्रशासन से सहयोग का आह्वान किया। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों से फसल व ट्रैक्टर का बीमा कराने के साथ ही बैंक के माध्यम से स्वयं का भी बीमा कराने की बात कही। गुप्ता ने जिले में ७ नए किसान घ्घ्घ्घ् खोलने की घोषणा करते हुए बताया कि जिले में अब तक कुल ९३ किसान क्लब खोले जा चुके हैं जिसमें से ६० किसान क्लब अकेले वर्ष २००७ के दौरान खोले गए हैं।
जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सत्यप्रकाश ने कहा कि गरीबी उन्मूलन के लिए कृषि के साथ ही स्वरोजगार अपनाना आवश्यक है। उन्हने स्वरोजगार को बढावा देने के लिए बैंक द्वारा करोडों के ऋण वितरण के प्रयासों की भी सराहना की।
अतिथियों का स्वागत करते हुए बैंक के क्षेत्रीय प्रबन्धक एच.पी. गुप्ता ने कहा कि बडौदा राजस्थान ग्रामीण बैंक डूंगरपुर जिलें की उन्नति के लिए कटिबद्घ है। कार्यक्रम में बजाज अलियांज लाईफ इंश्योरेंस के एरिय सेल्स मैनेजर विक्रांत भण्डारी ने भी विचार व्यक्त किए।
समारोह के आरंभ में बैंक के उप क्षेत्रीय प्रबंधक जे एल सुथार, वी.के.जैन, एस.सी.बडीवाल, बी.एल.मण्डा, भवानीशंकर गर्ग, सारीका कसारा आदि ने पुष्पगुच्छ भेंट कर अतिथियों का स्वागत किया। समारोह का संचालन राजकुमार कसारा ने व आभार उप क्षेत्रीय प्रबंधक जे एल सुथार ने व्यक्त किया।
बॉक्स
करोडों रूपयों के ऋण व किसान क्रेडिट कार्डों का वितरण
बडौदा राजस्थान ग्रामीण बैंक द्वारा बुधवार को यहां आयोजित विशाल ऋण वितरण समारोह में १५४० व्यक्तियों को साढे दस करोड रूपए से अधिक की धनराशि के ऋण वितरित किए गए। समारोह में अतिथियों द्वारा २६८.१७ लाख रूपयों के ८६२ किसान क्रेडिट कार्डों का भी वितरण किया गया। उन्होंने ४४ टक्टरों के लिए १७९.०९ लाख, २५८ स्वयं सहायता समूहों को २८७.२८ लाख, ५६ व्यक्तियों को ४९.०९ लाख तथा ३२० व्यक्तियों को अन्य गतिविधियों के लिए २६१.३१ लाख रूपयों के ऋणों का वितरण किया गया। कृषकों को नवीन कृषि तकनीकी के प्रयोगों को अपनाने के लिए ऋण के रूप में कम्प्यूटर, ट्रेक्टर व अन्य वाहन प्रदान किए गए वहीं पारम्परिक उद्योगों को बढावा देने के उद्देश्य के तहत काश्तकारों को ऋण प्रदान किए गए। समारोह में महिला स्वयं सहायता समूहों के साथ ही कृषि निवेश तथा सरकार द्वारा प्रायोजित कार्यक्रमों के तहत विभिन्न आशार्थियों को भी किसान क्लबों व चयनित गांवों की घोषणा समारोह में बडौदा राजस्थान ग्रामीण बैंक द्वारा गठित सात नये किसान क्लबों के गठन की घोषणा की गई वहीं बैंक द्वारा ग्रामीणजनों को गैर संस्थागत ऋण व साहूकारों के कर्ज से मुक्ति दिलाने के लिए चयनित किए गए जिले के १९ गांवों की घोषणा भी अतिथियों द्वारा की गई।