श्रीगंगानगर, युवा अग्र समिति गंगानगर की ओर से तपोवन ब्लड बैंक परिसर मे थैलिसिमिया रोगियों की सहायतार्थ एक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया है।
समिति के प्रोजेक्ट चेयरमेन विजय सरावगी ने एक विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि यह रक्तदान शिविर युवा अग्र समिति ओर जयको रक्तदान समिति के संयुक्त तत्वाधान मे सातवाँ रक्तदान शिविर होगा। बीस फरवरी को आयोजित होने वाले इस शिविर का समय प्रातः सवा नौ बजे से तीन बजे तक है। शिविर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीडी अग्रवाल तथा विशिष्ट अतिथि विजय जिन्दल, नरेश गोयल तथा लवभूषण गुप्ता होंगे।
|