विद्यार्थी लक्ष्य का निर्धारण कर अध्ययन करें व्यास
3 Feb
2010

बीकानेर। जो विद्यार्थी अपना लक्ष्य निर्धारित कर अध्ययन का कार्य करते हैं उन्हें निष्चित ही सफलता प्राप्त होती है। इसके लिए नियमित अध्ययन भी आवष्यक है। ये विचार नगर निगम के आयुक्त एम.एम. व्यास ने आदर्ष कोचिंग इंस्टीट्यूट में प्री बीएड व प्री एसटीसी के प्रथम बैच के शुभारंभ अवसर पर व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि सफलता का कोई शोर्टकट नहीं होता। विद्यार्थी अध्ययन के साथ साथ एकाग्र होकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी करें जिससे उनके भविष्य का मार्ग प्रशस्त हो सके। डूंगर कॉलेज के पूर्व व्याख्याता पी.के. हर्ष ने कहा कि किसी भी मुकाम को हासिल करने के लिए लक्ष्य निर्धारित करो और उसी के अनुसार अपनी तैयारी को अंजाम देना चाहिए। इस अवसर पर आदर्श विद्या भारती के व्यवस्थापक राजेश आचार्य, घनश्याम बिस्सा, एडवोकेट अजय व्यास, विष्णुनारायण बिस्सा, जे.के. बिस्सा, अजय पारीक, अमित शर्मा, विनोद जोशी, बबलू गोस्वामी, उमाशंकर, कुंजबिहारी सहित गणमान्य उपस्थित थे। इससे पूर्व व्यवस्थापिका प्रेमलता व्यास व अतिथियों ने मां सरस्वती की पूजा अर्चना की। व्यास ने बताया कि प्रथम तीन दिन निःशुल्क कोचिंग व्यवस्था रहेगी। इंस्टीट्यूट की ओर से फॉर्म भरवाने तथा रविवार को टेस्ट सीरिज आयोजित की जाएगी।
|