KhbarExpresswww.khabarexpress.com

Dos Base Payroll Software

Welcome Guest Sign In New user! Sign Up Now
Search Photo  
RSS Wednesday, February 15, 2012


नगर एक नजारे अनेक अब खबरएक्सप्रेस पर ऑनलाइन
7 Feb 2010

Add comment          Mail          Print          Write to Editor


बीकानेर नगर निगम की प्रथम स्मारिका ’नगर एक नजारे अनेक‘ के ऑनलाइन संस्करण का लोकार्पण न्यूज पोर्टल खबरएक्सप्रेस डॉट कॉम पर आज राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक वीरेन्द्र बेनीवाल ने किया। अब यह स्मारिका पूरे विश्व में कहीं पर भी इस बेबसाइट पर कभी भी पढ व देख सकता है। इस स्मारिका में बीकानेर नगर से जुडे विभिन्न आयामों को पाठकों के लिए प्रस्तुत किया गया है। इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक वीरेन्द्र बेनीवाल ने कहा कि वर्तमान युग इंटरनेट का युग है और इस समय में बीकानेर से जुडी ऐसी स्मारिका का ऑनलाइन होना बीकानेर शहर के लोगों के लिए गर्व की बात है। उन्होंने खबरएक्सप्रेस डॉट कॉम के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रयास से यह स्मारिका अब उन लोगों तक भी पहच सकेगी जो बीकानेर ही नहीं वरन् भारत से बाहर रहते है। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में बोलते हुए बीकानेर नगर निगम के महापौर भवानीशंकर शर्मा ने कहा कि एक जमाना वह था जब लोग अखबार का इंतजार करते थे और यह जमाना है कि लोग पूरी दुनिया से एक कमरे में बैठे जुडे रहते है। ऐसी स्थिति में नगर निगम की स्मारिका का ऑनलाइन प्रकाशन नगर निगम बीकानेर के लिए मील का पत्थर साबित होगा। बीकानेर नगर निगम के पूर्व महापौर हाजी मकसूर अहमद ने इस मौके पर यह बताया कि यह स्मारिका एक ऐसा प्रयास है जिससे बच्चे से बूढा तक लाभांवित हो सकेगा और नगर के बारे में जान सकेगा। समारोह की अध्यक्षता करते हुए शहर जिला काँग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जनार्दन कल्ला ने कहा कि बीकानेर की संस्कृति को दर्शाने वाली यह  स्मारिका आने वाले समय में एक सांस्कृतिक महत्व की किताब साबित होगी। कल्ला ने कहा कि यह वर्तमान समय की मांग के अनुसार किया कार्य है जिससे बीकानेर के बारे में लोगों को ज्यादा से ज्यादा जानने को मिलेगा। खबरएक्सप्रेस डॉट कॉम के मुख्य कार्यकारी अधिकरी आनन्द आचार्य ने खबरएक्सप्रेस डॉट कॉम के बारे में बताया कि वर्तमान में इस बेवसाइट के दस हजार से ज्यादा डेली वीजिटर है और आने वाले समय में खबरएक्सप्रेस नगर से जुडे इस तरह के प्रत्येक कार्यक्रम में अपनी सार्थक भूमिका अदा करता रहेगा।  नगर एक नजारे अनेक के परामर्शदाता समिति के सदस्य शिवराज छंगाणी ने सभी आगुंतकों का आभार प्रकट किया। स्मारिका के परार्शदाता समिति के सदस्य डॉ ब्रजरतन जोशी ने इस अवसर पर स्मारिका के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर मारूति व्यायाममंदिर के उस्ताद नृसिंह लाल किराडू’मनोर पहलवान‘ बीकानेर नगर निगम के पार्षद दुर्गादास छंगाणी, पार्षद अरूण व्यास, रामरतन डेलू, डॉ दाऊलाल हर्ष, डॉ सी.एम.थानवी, गुरूबालक ओझा, चंद्रशेखर हर्ष, सहित नगर के कईं गणमान्य वयक्ति उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन स्मारिका के सम्पादक श्याम नारायण रंगा ने किया।

 




Discuss this story on KhabarExpress Forum  

More News: City a sight Virendra Beniwal

Pelagian Dictionary

एक
नजारे
अनेक
अब
खबरएक्सप्रेस
ऑनलाइन


Comments to this News

thanks for online this book now we can see this bool easily it is very most important book of bikaner and thanks again , nand kishore purohit (2/8/2010 2:45:04 PM)



 
Post Your Comments to this News
 Posting Rules
 
  Name: Email:
 

Top Story of The Day
Latest Articles

Jain Calendar Launched at Terapanth Bhawan, Gangasahar



Isha Deol and Sameera Reddy in movie One Two Three


Education Special

All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives | Sitemap | Can't see Hindi ? | News Ticker
Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel Festival 2007, Vartmaan Sahitya, Nagar Ek - Nazaare Anek, Bikaner Udyog Craft Mela
Our Network rajb2b.com | khabarexpress.com | uniqueidea.net | PelagianDictionary.com | hindinotes.com
Developed & Designed by Pelagian Softwares