नागपुर को महाराष्ट्र की शीतकालीन राजधानी के रूप में जाना जाता है। नागपुर शहर को भगवे रंग के लिए जाना जाता है। यह शहर संतरो और राष्ट्रीय स्वयं सेवक की गतिविधियो के लिए प्रसिद्ध है। यह देश का दसंवा कि्रकेट टेस्ट केन्द्र है। इस क्षेत्र से विदर्भ की टीम रणजी में खेलती है। इसी मैदान पर सुनील गावस्कर ने अपने एकदिवसीय कैरियर का एकमात्र शतक लगाया था। यह मैदान उच्च स्कोर मैचो के लिए जाना जाता है।
इस मैदान पर कुल १२ मैच खेले गये है जिसमें ७ बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है जबकि टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय करने वाली टीम चार बार ही जीती है। ये आंकडे बताते है कि इस मैदान पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय ही लाभप्रद होगा। यह मैदान हालंाकि बल्लेबाजो के लिए उपयुक्त माना माना है परन्तु यहां तेज गेंदबाजो और मध्यम गति के गदबाजो का सफलता ज्यादा मिलती है। इस लिहाज से भारत के लिए जहीर खान और श्रीसंत यहां सफल हो सकते है वहीं वेस्टइंडीज के ब्रैड शॉ भारत के लिए खतरनाक साबित हो सकते है। यह मैदान सौरव गांगुली का पसंदीदा मैदान है। इस मैदान का उच्चतम व्यक्तिगत स्कोर गांगुली के नाम है और एक पारी मे भारत की ओर से सर्वाधिक ४ विकेट लने का रिकार्ड भी सौरव के नाम है। इसलिए यहंा सौरव के सफल होने की संभावना ज्यादा हे। वेस्टइंडीज की ओर से कि्रस गेल घातक साबित हो सकते है। कुल मिलाकर मैदान के आंकडे यह बताते है कि दोनो टीमो के लिए बराबर के अवसर है। अतः कि्रकेट प्रेमी आज एक रोमांचक मैच की उम्मीद कर सकते है।
मैदान का नाम
विदर्भ किरकेट एसोशिसन मैदान
दर्शेक क्षमता
४०,०००
प्रथम एकदिवसीय मैच
भारत बनाम ईग्लैण्डए २३ जनवरी १९८५
प्रथम जीत
भारत ने ईग्लैण्ड के विरूद्ध ३ विकेट से सन् १९८५
उच्च स्कोर
६ विकेट पर ३५० रन भारत विरूद्ध श्रीलंका २००५-०६
व्यक्तिगत उच्च स्कोर
१३० रन नाबादसौरव गांगुली (भारत) विरूद्ध श्रींलका सत्र १९९८-९९
सर्वाधिक रन
राहुल द्रविड (भारत) ४ मैचो में ३३१ रन
एक पारी में विकेट
२९/६ द्वारा बी. पेटरसन (वेस्टइडीज) विरूद्ध भारत १९८७-८८