जिला स्तरीय ग्रामीण ओपन टूर्नामेंट 23 को
20 Jan
2008
बांसवाडा, 19 जनवरी। ग्राम पंचायत बदरेल एवं श्रीकृष्ण नवयुवक मंडल के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय ग्रामीण ओपन खेलकूद प्रतियोगिता 23 जनवरी को ग्राम पंचायत बदरेल में आयोजित की जाएगी। संयोजक व मंडल के अध्यक्ष निलेश रावत ने बताया कि उद्घाटन प्रातः 10 बजे होगा। तीन दिवसीय इस आयोजन में कबड्डी, बालीबॉल, तीरंदाजी, रस्सा-कसी आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के आयोजन के साथ पुरस्कार वितरण किया जाएगा। आयोजन को भव्य बनाने के लिए पूर्व सांसद प्रभुलाल रावत, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कृष्णपाल सिंह, सरपंच राजेंद्र रावत, जिला परिषद सदस्य राधेश्याम खराडी एवं विजयलाल रावत रात-दिन एक किए हुए हैं।
|