उपस्थित जनसमुदाय को सम्बोधित करते हुए अशोक गहलोत ने कहा कि कांग्रेस ने हर क्षेत्र में प्रदेश का चहुंमुखी विकास करवाया है। कांग्रेस शासन में जहां बिजली उत्पादन के क्षेत्र में नये आयाम स्थापित हुए वहीं सडकों का जाल बिछा दिया गया।
सूरतगढ, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के रोड शो के दौरान विधनसभा चुनाव के टिकटार्थिय ने शक्तिप्रदर्शन कर उन्हें प्रभावित करने का भरसक प्रयास किया। इस दौरान लगभग सभी दावेदारों व उनके समर्थकों ने जहां टिकट देने का आग्रह किया, वहीं बाहरी व्यक्ति को उम्मीदवार न बनाने का आग्रह किया। थर्मल फांटा पर वरिष्ठ नेता चौ. राजेन्द्र भादू के सैकडों समर्थकों ने गहलोत का स्वागत किया। भादू की अनुपस्थिति में उनके पुत्र अमित भादू के नेतृत्व में टिब्बा क्षेत्र की अप्रत्याशित भीड ने राजेन्द्र भादू की दावेदारी सशक्त की। यहां पर श्री गहलोत ने भाजपा शासन की विफलताओं को उजागर करते हुए अपने शासन के अप्रतयाशित विर्णयों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भाजपा शासन को चलता करने में ही प्रदेशवासियों की भलाई है। इस अवसर पर मंच संचालन युवा नेता राजेन्द्र भादू ने किया।
जियासर से हुआ। पार्टी के सैकडों कार्यकर्ताओं ने यहां जिलाध्यक्ष पृथीपाल संधू व पूर्व संसदीय सचिव श्रीमती विजयलक्ष्मी बिश्नोई के नेतृत्व में गहलोत का अभूतपूर्व स्वागत किया।
इस अवसर पर उपस्थित जनसमुदाय को सम्बोधित करते हुए अशोक गहलोत ने कहा कि कांग्रेस ने हर क्षेत्र में प्रदेश का चहुंमुखी विकास करवाया है। कांग्रेस शासन में जहां बिजली उत्पादन के क्षेत्र में नये आयाम स्थापित हुए वहीं सडकों का जाल बिछा दिया गया।
गहलोत ने कहा कि उनके शासन में किसानों की पीडा को समझकर 44॰ करोड की लागत से गंग नहर की मरम्मत का काम शुरू करवाने के अलावा विश्व बैंक की योजना लेकर भाखडा कैनाल के सिस्टम दुरुस्ती का काम शुरू करवाया। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे शासन में पानी की कमी के बावजूद किसानों को पर्याप्त पानी दिया गया मगर वसुंधरा सरकार ने प्रदेश के किसानों को पानी मांगने पर गोलियां दी। गहलोत ने आरोप लगाया कि इस सरकार ने राज्य में अराजकता फैलाने के अलावा कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि वसुंधरा ने गुर्जर मीणा समुदाय को लडवा दिया। चुनाव जीतने के लिए इस सरकार ने झूठे वायदे किये और उसी का परिणाम है कि शांतिप्रिय प्रदेश में वर्ग संघर्ष शुरू हो गया। अपने निर्धारित कार्यक्रम से सवा चार घंटे देरी से राजियासर पहुंचे अशोक गहलोत के सभास्थल पर पहुंचते ही अफरा-तफरी मच गई। गहलोत को माला पहनाने वालों में होड मच गई और मंच पर गहलोत को मुश्किल खडा होने को जगह मिली। राजियासर में 15 मिनट रुकने के बाद गहलोत का काफिला सूरतगढ की तरफ रवाना हो गया। क्रि
थर्मल फांटा, पीपेरन गांव, सूरतगढ स्थित इन्दिरा सक्रिल पर भी पार्टी कार्यकर्ताओं ने गहलोत का अभूतपूर्व स्वागत किया। धानमण्डी मुख्य गेट पर व्यापार मण्डल अध्यक्ष मोहनलाल डेलू द्वारा गहलोत के स्वागत की तैयारियां की गई थी मगर थर्मल विश्राम गृह में जाने की वजह से गहलोत यहां नहीं पहुंच सके। बाद में भादू निवास पर शोक व्यक्त करने के बाद यहां चरणसिंह चौक पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बलराम वर्मा ने अपने सैकडों समर्थकों के साथ गहलोत का स्वागत किया। हनुमानगढ रवानगी के बाद शहर से बाहर भादू पेट्रोल पम्प पर भादू समर्थकों ने गहलोत का स्वागत किया।
इस दौरे में अशोक गहलोत के साथ बीकानेर के जिला प्रमुख पूर्व सांसद रामेश्वरलाल डूडी थे। गहलोत का स्वागत करने वालों में पूर्व मंत्री राधेश्याम, हीरालाल इन्दौरा, पूर्व विधायक सुनील बिश्नोई, हरचंदसिंह सिद्धू, सोहन नायक, राज्यसभा सदस्य जमना बारुपाल, कांग्रेसी नेता बलराम वर्मा, पालिकाध्यक्ष इकबाल मोहम्मद कुरैशी, गंगानगर नगर परिषद सभापति यशपाल कलेर, परमजीतसिंह बेदी, काशीराम मेघवंशी अमित भादू आदि शामिल थे।