लघु कुम्भ मेला का होगा आज से
20 Feb
2007
यजमानों का प्रायश्चित कर्म हुआ, सभापति मकसूद अहमद ने लिया यज्ञस्थल का जायजा, नगर परिषद ने द्वारा विशेष प्रबन्ध, ऑटो रिक्शा युनियन भी देगा अपना सहयोग, ऑटो चलेगें सस्ते<
बीकानेर मे हो रहे विराट् धार्मिक लचचंडी महायज्ञ की शुरूआत आज शोभायात्रा से होगी । महामण्डलेश्वर स्वामी प्रखरजी महाराज के सान्निध्य मे हो रहे इस लघु कुंभ मेले की शोभाया के बारे मे समिति अध्यक्ष सुभाष मित्तल ने बताया कि दोपहर दो बजे रतन बिहारी पार्क से वरूण कलश यात्रा निकलेगी। शोभायात्रा रतन बिहारी पार्क से रवाना होकर, कोटगेट, दाऊजी रोड, तेलीवाडा, मोहता चौक, आचार्यो का चौक मार्ग से होते हुए यज्ञ स्थल पर पहुंचेगी। शाम पांच बजे यज्ञ मंडप में प्रवेश के बाद देवताओं की स्थापना व पूजन होगा । महायज्ञ समिति के महामंत्री रामकिशन आचार्य ने बताया कि सोमवार को मुख्य यजमान पंडित घनश्याम शर्मा सहित १०० यजमान व धर्म संघ संस्कृत महाविद्यालय, रायसिंहनगर के प्राचार्य सज्जन प्रसाद तिवारी यजमान के रूप मे प्रतिनिधित्व करेंगें। सोमवार सुबह विभिन्न प्रांतो के १५०० विद्वान बीकानेर पहुंच गए और यजमानों का प्रायश्चित कर्म यज्ञ के आचार्य पंडित लक्ष्मीकांत दीक्षित व बारह वेदपाठी ब्राह्मणों द्वारा द्वारा करवाया गया।
धरणीधर महादेव मंदिर खेल मैदान मे हने वाले इस यज्ञ की तैयारियां के लिये सोमवार को पूर्ण रूप दिया गया। आयोजन स्थल पर नियमित सफाई व प्रकाश व्यवस्था के लिये विशेष प्रबंन्ध किये गये। सोमवार को नगर सभापति ने सफाई व्यवस्था का जायजा लेते हुए बताया कि मंगलवार को दोपहर दो बजे से शाम छह बजे तक परिषद के एक सौ सफाई कर्मचारी आयोजन स्थल के आस पास के क्षेत्रों मे साफ सफाई करेंगें। तथा नियमित रूप से तीन पारियों में दो दो सफाई कर्मचारी कार्यरत रहेगें। महायज्ञ तक आने जाने वाले मार्ग पर लगाए गए अस्थायी विद्युत खम्भों मे ३० मर्करी की व्यवस्था की गई है। अस्थायी शौचालय की सफाई के लिए भी कर्मचारी लगाए गए है।
यज्ञ समिति के यातायात प्रभारी मदन पंवार व राजस्थान ऑटोचालक यूनियन के हेंमत किराडू ने बताया कि धरणी महादेव खेल मैदान तक शहर के विभिन्न स्थानों से श्रद्धालुओं को लाने-लेजाने के लिये रियायती किराये पर ऑटो रिक्शा की व्यवस्था की गई है।
|