बीकानेर, कृषि तकनीकी प्रबन्धन संस्थान और कृषि विज्ञान केन्द्र अलवर के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को 50 काश्तकारों का एक दल तीन दिवसीय प्रशिक्षण के लिए बीकानेर पहुंचा। इन सभी काश्तकारों को कृषि विज्ञान केन्द्र बीछवाल द्वारा शुष्क क्षेत्रा में खेतीबाडी के वैज्ञानिक तौर-तरीकों की जानकारी दी जा रही है। इन में15 महिला काश्तकार भी शामिल है। इन काश्तकारों ने केन्द्रीय शुष्क बागवानी संस्थान में शुष्क उद्यानिकी कार्यों का जायजा लिया। कृषि विश्वविद्यालय नर्सरी में स्थापित डिग्गी आधारित खेतीबाडी के कार्यो का भी अवलोकन किया।कृषकों ने जल बचत खेती,केंचुआं खाद उत्पादन,मुर्गी,खरगोश, मछली व बतख पालन से होने वाली आय के बारें में विशेष रूचि दिखाई।