मुरलीधर व्यास कलोनी में बंद मकान में चोरों की सैंधमारी
20 Mar
2010
बीकानेर मुरलीधर व्यास कलोनी में हुई चोरी की वारदात के दौरान अज्ञात चोर अधिवक्ता के बंद मकान में सैंधमारी कर घरेलू सामान समेट ले गये। गंगाशहर पुलिस थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार अधिवक्ता रवि नारायण पुरोहित निवासी ईदगाहबारी के बाहर ने लिखित प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि मुरलीधर व्यास कॉलोनी के डी सैक्टर में उसका मकान बंद पडा था, कल अपरान्ह मकान संभालने पहुंचा तो तो दरवाजे के ताला टूटा पडा था और अंदर कमरों और रसोई का सारा सामान गायब था। बताया जाता है कि रसोई में रखे सिलेण्डर] घर का और समाना भी अज्ञात चोर उडा कर ले गये। थाना पुलिस ने यह मामला भादसं की धारा 457, 380 के तहत दर्ज कर मौका स्थल का मुआयना कर जांच पडताल शुरू कर दी है।
|