बीकानेर कल शाम को पब्लिक पार्क के पास हुई अपराधिक घटना के दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो झपटमार राह चलती एक वृद्धा के गले में पहनी सोने की चैन झपट ले गये। हालांकि वारदात की शिकार वृद्धा के शोर शराबा मचाने पर वहां लोगों की भीड जुट गई मगर किसी ने भी झपटमारों का पीछा कर उन्हें पकडने का प्रयास नहीं किया।जानकारी के अनुसार 65 वर्षीय वृद्धा सुधा भार्गव पत्नी मनू भार्गव अपने सार्दुल कॉलोनी स्थित घर जा रही थी, पब्लिक पार्क से गुजरते समय विजय स्तम्भ के पास पीछे की तरफ से एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आये दो जनों में से पीछे बैठे युवक ने वृद्धा के गले में झपटा मारा और उसकी चैन तोड ले गये। घटना की इतलता मिलने के बाद सदर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और वारदात की तस्दीक करने के बाद पीडित सुधा भार्गव की लिखित रिपोर्ट पर अज्ञात झपटमारों के खिलाफ भादसं की धारा 382 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।